फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Row over Mahua Moitra, Pinaki Misra wedding reception in West Bengal's Nadia

Bengal: महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के रिसेप्शन पर बवाल, भाजपा ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

Sun, 09 Nov 2025 07:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृ्ष्णानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृ्ष्णानगर Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 07:00 PM IST
सार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के शादी के रिसेप्शन को लेकर बंगाल के नादिया जिले में बवाल मच गया है। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर जहां एक ओर भाजपा ने सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और आम जनता को असुविधा का आरोप लगाया है, वहीं टीएमसी ने इसे विपक्ष की सस्ती राजनीति बताया है।

विज्ञापन
Row over Mahua Moitra, Pinaki Misra wedding reception in West Bengal's Nadia
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और बीजद नेता पिनाकी मिश्रा के शादी रिसेप्शन को लेकर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के करीमपुर में विवाद छिड़ गया है। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में लगभग 6000 मेहमान शामिल हुए, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया और आम जनता को असुविधा हुई। यह समारोह करीमपुर रेगुलेटेड मार्केट ग्राउंड में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Bengal: तारकेश्वर में रेलवे शेड से नाबालिग बच्ची का अपहरण और यौन उत्पीड़न; हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति
विज्ञापन


भाजपा युवा नेता का आरोप
भाजयुमो नेता कृषाणु सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'महुआ मोइत्रा जी को शुभकामनाएं, लेकिन सवाल यह है कि 6000 से अधिक लोगों के लिए जो आयोजन हुआ, उसमें पूरे मैदान को पंडाल और रोशनी से सजाया गया। करोड़ों रुपये खर्च हुए। बहुत अच्छा है, लेकिन क्या आम जनता को ऐसी सुविधाएं मिलती हैं?' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस आयोजन के कारण करीमपुर स्टैंड के आसपास बस सेवाएं बाधित हुईं और प्रशासन ने निजी कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक मैदान देने की अनुमति क्यों दी, जबकि पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक कार्यक्रमों जैसे कीर्तन या बाउल मेला के लिए अनुमति नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो पर टीएमसी का पलटवार
वहीं इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी विधायक रुक्बानुर रहमान ने कहा कि ये आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा 'भाजपा अब विवाह समारोह पर राजनीति कर रही है। यह उनकी मानसिक दिवालियापन की निशानी है।' उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से सारी आवश्यक अनुमति ली गई थी और पूरा खर्च दंपति ने खुद उठाया। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे सांसद की ओर से आयोजन बहुत सादगी और आत्मीयता से किया गया था। पिनाकी मिश्रा सभी मेहमानों से विनम्रता से मिले। मंत्री उज्ज्वल बिस्वास समेत कई विधायक और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।'

यह भी पढ़ें - नई वंदे भारत में छात्रों के RSS गीत गाने पर केरल सरकार सख्त: शिवनकुट्टी ने बिठाई जांच; CM विजयन ने की थी निंदा

विवाद पर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
मामले में करीमपुर और आसपास के कुछ निवासियों ने बताया कि आयोजन के कारण यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन कई लोगों ने यह भी कहा कि 'इस तरह के कार्यक्रम से इलाके में रौनक लौट आई।' बता दें कि नदिया जिले की करीमपुर से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा और ओडिशा से बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने कुछ महीने पहले जर्मनी में विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed