Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Row Erupts Over Bhojpuri Songs at Mumbai Railway Stations

मुंबई: रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर विवाद, लोगों ने फैसले पर उठाए सवाल; वायरल हो रहे वीडियो

Thu, 12 Nov 2026 01:32 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 01:32 PM IST
सार

छठ पूजा के मौके पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। जानें क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Row Erupts Over Bhojpuri Songs at Mumbai Railway Stations
मुंबई रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो) - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

मुंबई में छठ पूजा से पहले कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग फैसले की आलोचना कर रहे हैं और रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया, जब रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद मराठी भाषी लोगों के कुछ वर्गों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन


विवाद पर सफाई देते हुए मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि अलग-अलग मौकों पर रेलवे स्टेशनों पर विशेष विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश बजाए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा, "मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत कुछ स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये गाने यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं की घोषणा के बाद उपलब्ध अतिरिक्त समय में बजाए जाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि ऐसे गाने और संदेश केवल तभी बजाए जाते थे, जब यात्रियों के लिए जरूरी घोषणाओं के बाद कुछ समय बच जाता था। इस मामले ने एक नई बहस भी छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र के त्योहारों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं को भी रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह जगह मिलनी चाहिए। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है। यह सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे प्रमुखता से मनाया जाता है।


कांग्रेस नेता बोले- भोजपुरी बहुत सुंदर भाषा है
इस विवाद पर कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने कहा कि महाराष्ट्र एक विकसित राज्य है और भारतीय संविधान की शुरुआत 'हम भारत के लोग' शब्दों से होती है। उन्होंने भोजपुरी गाने बजाने पर सवाल उठाने वालों से पूछा कि आखिर इसमें परेशानी क्या है? लोंढे ने कहा, "क्या यहां पॉप गाने नहीं बजाए जाते? क्या विदेशी गाने नहीं बजाए जाते? फिर देश के दूसरे हिस्से का गाना बजाने में क्या परेशानी है? भोजपुरी बहुत सुंदर भाषा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed