फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   route set for four awaited trains inclueding Tejas and hamsafar

तेजस समेत चार बहुप्रतीक्षित ट्रेनों का रूट निर्धारित

Tue, 27 Sep 2016 12:57 PM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
route set for four awaited trains inclueding Tejas and hamsafar
- फोटो : pic as demo

रेलवे मंत्रालय ने चार ड्रीम ट्रेनों का रूट तय कर लिया है। आम लोगों की अंत्योदय, मध्यम वर्ग की उदय, हमसफर और सबसे आधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस ट्रेन को नई समय सारणी में शुमार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन


चारों ट्रेन को चलाने के लिए चार दिशाओं का खास ध्यान रखा गया है। 29 सितंबर को रेल मंत्री नई समय सारणी को जारी करेंगे। मिशन रफ्तार के तहज नई समय सारणी में लंबी दूरी की 50 से अधिक ट्रेनों की निर्धारित दूरी तय करने की समय अवधि 30-50 मिनट तक घटी हुई भी दिखाई पड़ेंगी।
विज्ञापन


रेलवे आम लोगों की सिर्फ स्लीपर क्लास वाली ट्रेन जिसका नाम अंत्योदय रखा गया है इसे 7 रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। उदय जो डबल डेकर ट्रेन होगी इसे 3 रूट पर चलाने का निर्णय किया गया है। इसी तरह हमसफर जो थ्री एसी वाली ट्रेन है वह 10 रूट पर चलाई जाएगी। तेजस 3 रूट पर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां से गुजरेंगी ये ट्रेन

route set for four awaited trains inclueding Tejas and hamsafar
तेजस

अंत्योदय ट्रेन 18 कोच वाली होगी। जालंधर-दरभंगा अंत्योदय वाया लुधियाना, सनवाल, चंडीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोरखपुर, बेतिया रेलवे स्टेशन चलेगी। गोरखपुर-बांद्रा अंत्योदय वाया खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, हाथरस सिटी, मथुरा होकर चलेगी। इसके अलावा टाटानगर-लोकमान्य तिलक अंत्योदय, संत्रागाछी-चेन्नई अंत्योदय, बिलासपुर-फिरोजपुर, हावड़ा-एर्नाकुलम और जयनगर-उधना रेलवे रूट पर चलेगी।

डबल डेकर उदय एक्सप्रेस दक्षिण भारत में चलेगी। यह ट्रेन कोयबटुर-बंगलूरू, विशाखापटनम-विजयवाड़ा और बांद्रा-जामनगर के बीच चलेगी। थ्री-एसी वाली हमसफर ट्रेन 10 रूट पर चलेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी-सियालदाह के बीच वाया लुधियाना, अंबाला, सहारणपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय चलेगी। इसी तरह दूसरी हमसफर जम्मूतवी-तिरुपति के बीच वाया पठानकोट, जालंधर कैंट,लुधियाना, अंबाला, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, झांसी होकर चलेगी।

इसके अलावा हमसफर भुवनेश्वर-कृष्णाराजपुरम, गोरखपुर-आनंद विहार, हावड़ा-यशवंतपुर, निजामुद्दीन-दुर्ग, अहमदाबाद-चैन्नई, बांद्रा-पटना, त्रिचुरापल्ली-श्रीगंगानगर और कामाख्या-बंगलूरू कैंट के बीच चलेगी। तेजस ट्रेन नई दिल्ली-चंडीगढ़, लखनऊ-आनंद विहार और मुंबई सेंट्रल-करमाली के बीच चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की गतिशिलता पर खास ध्यान नई समय सारणी में रखा गया है। गतिशिलता विभाग ने लंबी दूरी की ट्रेनों की अवधि घटाने का रास्ता चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed