फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rongali Bihu dance of Assam recorded in Guinness book of World Record

Rongali Bihu: असम का बिहू नृत्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, बने दो विश्व कीर्तिमान

Fri, 14 Apr 2023 12:42 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमने आज गुवाहाटी के सरुसाजई में दो विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान 11,304 बिहू नासनियों और ढोलियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले एक साथ इस तरह का बिहू नृत्य कहीं नहीं हुआ...

विज्ञापन
Rongali Bihu dance of Assam recorded in Guinness book of World Record
Rongali Bihu - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शुक्रवार को पूरे असम में रंगाली बिहू मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर पहले ही एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। वे आज असम को पहला एम्स सहित 14,300 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इस बीच, बिहू की पूर्व संध्या पर असम के पारंपरिक बिहू नृत्य ने दो नए कीर्तिमान रचे हैं। रंगाली पर्व के अवसर पर लोकनृत्य बिहू और पारंपरिक संगीत ने गिनीज वुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है। गुरुवार को गुवाहाटी स्थित सरुसजई स्टेडियम में बिहू नृत्य और ढोल की परफॉर्मेंस हुई। बिहू कलाकारों ने दो अलग-अलग विश्व कीर्तिमान स्थापित किए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए पूरे असम को बधाई दी। उन्होंने कहा, आज हमने दो विश्व कीर्तिमान स्थिपित किए।

विज्ञापन

बने ये दो कीर्तिमान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमने आज गुवाहाटी के सरुसाजई में दो विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान 11,304 बिहू नासनियों और ढोलियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले एक साथ इस तरह का बिहू नृत्य कहीं नहीं हुआ। यह एतिहासिक पल है। हमने नया कीर्तिमान रचा। हमारे युवा साथियों ने कर दिखाया। यह एक तरह से टीमवर्क है। इतनी बड़ी संख्या में नृत्य करते देखना ही मन को गदगद करने वाला था। 2548 धुलिया ने इसमें हिस्सा लिया। इससे पहले 1356 ढोल का जो रिकॉर्ड था, उसे आज हमारे युवाओं ने तोड़ दिया। आज 2548 ढोलियों ने ढोल बजाकर भी विश्व कीर्तिमान कायम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed