फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohit Shekhar Tiwari Son of Chief Minister ND Tiwari died due to cardiac arrest

एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन, डीएनए टेस्ट के बाद मिला था बेटे का हक

Tue, 16 Apr 2019 08:46 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 16 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shekhar Tiwari Son of Chief Minister ND Tiwari died due to cardiac arrest
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी (39) का मंगलवार शाम को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेखर तिवारी का निधन उनके हौज खास स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से हुआ है। इससे पहले रोहित की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानिए उनका जीवन परिचय-

पूरा नाम- रोहित शेखर सिंह तिवारी

जन्मतिथि- 1979

पिता का नाम- नारायण दत्त तिवारी

माता का नाम- उज्ज्वला 

पत्नी का नाम- अपूर्वा शुक्ला

जन्म स्थान- नई दिल्ली

व्यवसाय- राजनीतिज्ञ

रुचियां- सिंगिंग, रीडिंग, टेनिस खेलना और कॉमेडी शो देखना। 


 

डीएनए टेस्ट के बाद मिला था बेटे का हक

Rohit Shekhar Tiwari Son of Chief Minister ND Tiwari died due to cardiac arrest
फाइल फोटो - फोटो : AmarUjala

साल 2008 में रोहित एनडी तिवारी के खिलाफ अदालत पहुंचे थे। रोहित ने दावा किया था कि वह पूर्व कांग्रेस नेता और अपनी मां उज्ज्वला शर्मा के बेटे हैं। एनडी तिवारी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले को खारिज करने की गुहार भी लगाई थी। हालांकि, कोर्ट ने 2010 में तिवारी की इस गुहार को खारिज कर दिया था।

 

23 दिसंबर 2010 को हाईकोर्ट ने सच्चाई जानने के लिए दोनों को डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया था। हालांकि, एनडी तिवारी ने इसके खिलाफ भी खूब हाथ-पांव मारे थे और सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। लेकिन, वहां से भी उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। 

कोर्ट के आदेश के बाद 29 मई 2011 को एनडी तिवारी ने डीएनए जांच के लिए खून दिया था। इसकी रिपोर्ट 27 जुलाई 2012 को दिल्ली हाईकोर्ट में खोली गई। हालांकि, इस पर भी एनडी तिवारी ने अपील की थी कि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक न किया जाए। लेकिन, कोर्ट ने उनकी इस अपील को नजरअंदाज कर दिया था। रिपोर्ट में रोहित का दावा सही साबित हुआ कि एनडी तिवारी उनके जैविक पिता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुई थी शादी

Rohit Shekhar Tiwari Son of Chief Minister ND Tiwari died due to cardiac arrest
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)

पिछले साल अप्रैल माह में रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। इसके बाद मई में रोहित और अपूर्वा परिणय सूत्र में बंध गए थे। 

इस कार्यक्रम में रोहित के करीबी रिश्तेदारों और मित्रों ने भाग लिया था। सगाई के बाद रोहित और अपूर्वा मैक्स हॉस्पिटल गए थे जहां रोहित के पिता एनडी तिवारी का इलाज चल रहा था। रोहित की मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी और अपूर्वा के माता-पिता भी अस्पताल गए थे।
 
अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा की जैविक (बायोलॉजिकल) संतान थे। 

एनडी तिवारी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे। यह बात रोहित ने खुद बताई थी। दोनों के बीच चल रहा कानूनी विवाद मार्च 2014 में खत्म हुआ था, जिसके बाद रोहित अपने पिता के साथ ही रह रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 18 अक्तूबर को निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed