फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya Muslims stranded on border bangladesh India

भारत बांग्लादेश सीमा पर फंसे रोहिंग्या मुसलमान

Sun, 20 Jan 2019 09:53 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, अगरतला
भाषा, अगरतला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Rohingya Muslims stranded on border bangladesh India
फाइल फोटो
त्रिपुरा में बांग्लादेश से सटी सीमा पर कांटेदार बाड़ के पीछे ‘नो मेंस लैंड’ पर शुक्रवार से 31 रोहिंग्या मुसलमान फंसे हुए हैं, जबकि दोनों देशों के सीमा गार्डों के बीच उन्हें लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ‘नो मेंस लैंड’ दो मुल्कों की सरहद के बीच एक ऐसी जगह होती है जिस पर दोनों में से किसी का अधिकार नहीं होता है।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने छह पुरुषों, नौ महिलाओं और 16 बच्चों को पकड़ा है। वे पश्चिम त्रिपुरा जिले में रायरमुरा में बाड़ के पीछे हैं।
विज्ञापन


बीजीबी ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान भारत से आए हैं जबकि बीएसएफ ने दावे से इनकार किया है। दोनों पक्ष शनिवार से दो बार मिल चुके हैं लेकिन मामले को सुलझाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक सीएल बेलवा ने पीटीआई-भाषा से रविवार को कहा, ‘‘ वे पिछले 48 घंटे से अंतरराष्ट्रीय सीमा और कांटेदार बाड़ के बीच फंसे हुए हैं। उन्होंने बांग्लादेश से भारत में आने की कोशिश की लेकिन हमने उन्हें रोक दिया है।’’ 


डीआईजी ने कहा, ‘‘ हम कल रात से अपने संसाधनों में से रोहिंग्याओं को मानवीय आधार पर पानी और अन्य बुनियादी जरूरत की चीज़े दे रहे हैं।’’ बांग्लादेश के दावे को खारिज करते हुए बेलवा ने कहा कि भारत की तरफ बाड़ को काटने का कोई निशान नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed