फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya Muslims BSF using chilli sprays stun grenades to stop them entering from India mayanmar

रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए मिर्ची स्प्रे यूज कर रही BSF

Sun, 24 Sep 2017 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 24 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Rohingya Muslims BSF using chilli sprays stun grenades to stop them entering from India mayanmar
Rohingya Muslims
रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने से रोकने की हर संभव कोशिश जारी है। खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान रोहिंग्याओं को रोकने के लिए चिली और बेहोश कर देने वाले गोलों का इस्तेमाल कर रही है। 
विज्ञापन


बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि वे रोहिंग्याओं को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे उनका भारत में घुसना बर्दाशत कर लेंगे। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ऐसे बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें मिर्ची पाउडर है। इससे जलन होने लगती है और एकसाथ आ रहे कई लोगों को अलग-अलग करने में मदद मिलती है। खबरों के मुताबिक, भारत में फिलहाल 40,000 रोहिंग्या गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं। सरकार उनको भी किसी तरह से निकालना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्र सरकार जता चुकी है चिंता

Rohingya Muslims BSF using chilli sprays stun grenades to stop them entering from India mayanmar
rohingya muslims
भारत की केंद्र सरकार भारत में बढ़ते रोहिंग्याओं को लेकर चिंता जता चुकी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह कह चुके हैं कि गैर कानूनी तरीके से रह रहे लोगों को निकाला जाएगा। 

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि रोहिंग्याओं का पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से संबंध है। लगभग 270 रोहिंग्या पहले से भारत की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। वहीं रोहिंग्या के सपोर्ट में शुक्रवार (22 सितंबर) को दो शख्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उनका कहना है कि सभी रोहिंग्याओं के आतंकी सबंध नहीं हैं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप है कि वह अलकायदा का सदस्य है और रोहिंग्या के लड़ाकू संगठन के लिए भर्तियां कर रहा था जिसका काम म्यांमार की सेना से लड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed