{"_id":"5d33b4778ebc3e6cd710da14","slug":"rohingya-muslims-attempt-to-enter-tripura-prevented-by-bsf-in-agartalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करना चाहते थे रोहिंग्या, बीएसएफ ने नाकाम की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करना चाहते थे रोहिंग्या, बीएसएफ ने नाकाम की कोशिश
Sun, 21 Jul 2019 06:10 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश से 12 रोहिंग्या मुसलमानों ने त्रिपुरा के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश की। इस प्रयास को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस प्रयास को विफल कर दिया। बीएसएफ ने शनिवार को बताया कि घुसपैठ की कोशिश करने वालों में दो पुरुष, पांच महिलाएं और कई बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक सीएल बेलवा ने कहा कि रोहिंग्या का यह समूह गुरुवार को अगरतला से करीब 50 किलोमीटर दूर सिपाहीजाला जिले में घुसपैठ की कोशिश में था। जवानों ने फुटिया गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ दो दिन पहले एक कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसके बाद बीएसएफ की बटालियन कमांडर स्तर की बैठक हुई।
विज्ञापन
बेलवा ने कहा कि हमने रोहिंग्या के पास से बांग्लादेश में निर्मित बिस्कुट और शीतल पेय जब्त किया। ये खाद्य और पेय उन्हें बांग्लादेश में कॉक्स बाजार शरणार्थी शिविर में दिया गया था। गुरुवार को बैठक के दौरान, बीजीबी ने स्वीकार किया कि रोहिंग्या बांग्लादेश की तरफ से आए थे और अंतिम निर्णय के लिए दो दिन का समय मांगा था।