{"_id":"59d61f3f4f1c1bc8538b6102","slug":"rohingya-crisis-bsf-has-enhanced-patrolling-along-sensitive-and-vulnerable-spots","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्याओं पर कड़ी निगरानी, BSF की 50 संवेदनशील जगहों पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रोहिंग्याओं पर कड़ी निगरानी, BSF की 50 संवेदनशील जगहों पर बढ़ी चौकसी
एजेंसी/ कोलकाता
Updated Thu, 05 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ द्वारा रोहिंग्याओं की निगरानी के लिए पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ ‘संवेदनशील और असुरक्षित’ स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। ताकि देश के भीतर आने-जाने वाले रोहिंग्या की जांच की जा सके।
विज्ञापन
इससे पहले 22 संवेदनशील और असुरक्षित स्थानों की पहचान की गई थी जहां पर कड़ी निगरानी की जानी थी। लेकिन बाद में इन स्थानों की संख्या को बढ़ाकर 50 कर दिया गया।
विज्ञापन
यह सभी वह असुरक्षित और अतिसंवेदनशील स्थान हैं जहां से बांग्लादेशी और रोहिंग्या दोनों ही पार करके जा सकते हैं। दक्षिण बंगाल के बीएसएफ के पीएसआर अनाजायुलु ने बताया कि हमने इन सभी स्थानों पर निगरानी को और भी कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन