{"_id":"57cb339d4f1c1b92252cb19c","slug":"rodent-and-cockroach-found-in-ac-coach-of-train-suresh-prabhu-takes-care-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में कॉकरोच और चूहे के ट्वीट पर प्रभु ने तुरंत लिया संज्ञान, ट्रेन रोककर हुई सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन में कॉकरोच और चूहे के ट्वीट पर प्रभु ने तुरंत लिया संज्ञान, ट्रेन रोककर हुई सफाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 04 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
दिल्ली से आगरा आ रही चंडीगढ़ इंदौर एक्सप्रेस के एसी कोच में कॉकरोच और चूहे देखकर यात्री ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट किया। रेल मंत्री का मेसेज मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। दिल्ली के डीआरएम ने तत्काल कोच की सफाई के निर्देश दिए। गाड़ी के आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर रात 2.45 बजे कोच की सफाई करवाई गई। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ -इंदौर एक्सप्रेस के एसी कोच बी 2 की सीट नंबर 42 सफर कर रहे आदित्य शुक्ला ने बताया कि कोच में शुक्रवार/शनिवार की रात को कॉकरोच और चूहे घूम रहे थे। इसके कारण वह सो भी नहीं पा रहे थे। इस पर उन्होंने रेल मंत्री को ट्वीट करके जानकारी दी। रेल मंत्री को ट्वीट करने के बाद रेल महकमा भी आधी रात को जाग उठा।
विज्ञापन
दिल्ली के डीआरएम ने तत्काल आगरा मंडल के अधिकारियों को जानकारी दी, चूंकि ट्रेन तब तक आगरा के लिए रवाना हो चुकी थी। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर आदित्य की शिकायत की जांच की गई। कोच की सफाई के लिए छह सदस्यीय टीम लगाई गई। महज 15 मिनट में ही उनकी समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन