फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी दफ्तर में रॉबर्ट वाड्रा से आज भी पूछताछ

Thu, 07 Feb 2019 10:20 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 07 Feb 2019 10:20 AM IST
खास बातें

  • बुधवार को करीब 5 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ में वाड्रा ने लंदन में कोई भी संपत्ति होने से इनकार किया। 
  • ईडी ने वाड्रा को कई ई-मेल दिखाए, दो दर्जन से ज्यादा सवाल पूछे गए।
  • लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित संपत्ति में मनी लांड्रिंग के आरोप पर तलब किए गए।
  • बुधवार को वाड्रा को ईडी दफ्तर छोड़ने पहुंची थीं प्रियंका गांधी वाड्रा
  • वाड्रा से पहले उनके चार वकील पहुंच गए थे, हालांकि पूछताछ का सामना उन्हें अकेले करना पड़ा। 
  • प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा वाड्रा मेरे पति और परिवार हैं तथा मैं अपने परिवार के साथ हूं।

विज्ञापन
Robert Vadra will again appear before Enforcement Directorate today for investigation
ईडी दफ्तर से बाहर निकलते रॉबर्ट वाड्रा

लाइव अपडेट

04:27 PM, 07-Feb-2019
केटीएस तुलसी ने कहा, ईडी जानकारी लीक कर रहा है। ईडी सच ढूंढ़ने नहीं बल्कि बदनाम करने के लिए बुला रही है। 



 
02:47 PM, 07-Feb-2019
ब्रेक के बाद रॉबर्ट वाड्रा फिर से ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। उनसे मनी लांडरिंग ममाले में एजेंसी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
01:32 PM, 07-Feb-2019
रॉबर्ट वाड्रा से लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर बाहर निकले, बताया जा रहा है कि वो लंच करने के लिए जा रहे हैं।
 

 
12:10 PM, 07-Feb-2019

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी ईडी के समक्ष पेश हुए। वह सुबह 11 बजे मध्य दिल्ली के जामनगर में ईडी के कार्यालय पहुंचे। जहां उनसे आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ की जा रही है।
 
11:58 AM, 07-Feb-2019
ईडी के सूत्रों के अनुसार संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में दो उपनिदेशक रॉबर्ट वाड्रा से मनी लांडरिंग के मामले में पूछताछ कर रहे हैं।
 
11:24 AM, 07-Feb-2019
मनी लांडरिंग मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्टी वाड्रा ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 07-Feb-2019
एयरसेल-मैक्सिस मामले में कार्ति चिदंबरम ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं।
 
10:26 AM, 07-Feb-2019
रॉबर्ट वाड्रा के वकील ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। ऐसी खबर है कि थोड़ी देर में वह खुद दफ्तर पहुंचने वाले हैं।
10:22 AM, 07-Feb-2019
माना जा रहा है कि वकीलों की सलाह पर वाड्रा ने उन्हीं सवालों के जवाब दिए, जो हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में ईडी द्वारा तब स्पष्ट किए गए जब वाड्रा गिरफ्तारी से छूट पाने के लिए अदालत पहुंचे थे। वहीं, भाजपा ने वाड्रा के बहाने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। हाल ही में वाड्रा को इस मामले में अदालत से 16 फरवरी तक गिरफ्तारी से छूट मिली थी माना जा रहा है कि वे फिर अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
10:21 AM, 07-Feb-2019
बुधवार को ईडी ने वाड्रा को कई ई-मेल दिखाए, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका भगोड़े हथियार व्यापारी संजय भंडारी और उसके चचेरे भाई शिखर चड्ढा से कोई व्यापारिक संबंध नहीं है। हालांकि वाड्रा ने यह माना कि मनोज अरोड़ा उनका कर्मचारी था। लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित संपत्ति में धन शोधन के आरोप पर तलब किए गए वाड्रा अपराह्न 3:47 बजे जामनगर हाऊस स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे और रात 9:40 बजे वहां से निकले। यह पहला मौका है जब वह किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं। वाड्रा से पहले उनके चार वकील पहुंच गए थे, हालांकि पूछताछ का सामना उन्हें अकेले करना पड़ा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed