फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra want to seek copy of documents in possession of ED regarding money laundering case

ईडी के पास मौजूद दस्तावेजों की कॉपी पाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

Sat, 23 Feb 2019 02:43 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 23 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra want to seek copy of documents in possession of ED regarding money laundering case
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook

प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के पटिया हाउस अदालत में एक आवेदन दिया है। वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास मौजूद मनी लांडरिंग मामले से संबंधित दस्तावेजों की एक कॉपी पाना चाहते हैं। इस मामले में अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 25 फरवरी को होगी।

विज्ञापन



मनी लांडरिंग के मामले में ईडी वाड्रा से कई बार पूछताछ कर चुकी है। उनसे विदेश में कथित अवैध संपत्ति खरीदने मामले में पूछताछ की गई थी। आखिरी बार उनकी पेशी 22 फरवरी को हुई थी। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, आखिरी बार पूछताछ के दौरान वाड्रा ने जांच अधिकारी (आईओ) से अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही थी, जिसके बाद पूछताछ को बीच में ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें निर्देश दिया था कि वह हर बार ईडी के बुलाने पर पेश होंगे। वाड्रा से लंदन के ब्रायनस्टन स्क्वायर में तकरीबन 19 लाख पाउंड में एक बेनामी संपत्ति की खरीद में मनी लांडरिंग के आरोप में पूछताछ की गई है। ईडी ने अदालत को बताया था कि उसे लंदन में वाड्रा से संबद्ध विभिन्न नई संपत्तियों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें दो मकान शामिल हैं, एक की कीमत 50 लाख पाउंड और दूसरे की कीमत 40 लाख पाउंड है। इसके अलावा उनके छह फ्लैट और अन्य संपत्तियां भी हैं। हालांकि वाड्रा ने तमाम आरोपों से इनकार करते हुए मामले को पूरी तरह से राजनैतिक बताया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed