तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, साइकिल से ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है और अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल पर सवारी करते नजर आए। रॉबर्ट वाड्रा खान मार्केट से अपने कार्यालय तक साइकिल चलाकर गए और तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध जताया।
रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपको अपनी एसी कार से बाहर आना चाहिए और देखना चाहिए कि आम जनता कैसे परेशान हो रही है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि शायद ये देखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी तेल की कीमतों को कम करेंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
यही नहीं मध्यप्रदेश में भी कई कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा तक साइकिल से सवारी की और बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी ने साइकिल की सवारी की और विधानसभा तक साइकिल पर सवार होकर गए।
Delhi: Robert Vadra rides bicycle from Khan Market to his office in protest against the rising fuel prices pic.twitter.com/kNtbDrRKQq
— ANI (@ANI) February 22, 2021
Bhopal: Congress leaders PC Sharma, Jitu Patwari and Kunal Chaudhary ride bicycle to the Madhya Pradesh Legislative Assembly, in protest against the rising fuel prices pic.twitter.com/RE0XRurA6V
— ANI (@ANI) February 22, 2021
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं ने साइकिल पर सवारी करने का फैसला किया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि पिछले दो दिनों से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता को परेशान कर दिया है।
Chennai: DMK MP Dayanidhi Maran takes part in a demonstration against the LPG price hike, at Valluvar Kottam#TamilNadu pic.twitter.com/gopimPTwtD
— ANI (@ANI) February 22, 2021
इसके अलावा चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में डीएमके सांसद दयानिधि सारन ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद ने रसोई गैस सिलिंडर को फूलों की माला पहनाई हुई है और धरना स्थल पर रसोई गैस के तीन सिलिंडर रखे हैं।