{"_id":"58ec9d334f1c1b874acf63e6","slug":"robert-vadra-has-criticised-the-narendra-modi-government-at-the-centre-over-kulbhushan-jadhav","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुलभूषण मामले पर बोले वाड्रा-पाकिस्तान से निपटने में फेल मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुलभूषण मामले पर बोले वाड्रा-पाकिस्तान से निपटने में फेल मोदी सरकार
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कुलभूषण मामले पर मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार पाकिस्तान से निपटने में अक्षम है। एक फेसबुक पोस्ट में वाड्रा ने लिखा, "कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा 'मौत की सजा' दी गई है। जाधव से पहले पांच भारतीयों को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया था और वे पाकिस्तान के जेलों में न्याय का इंतजार कर रहे थे। कुलभूषण को फांसी देने वाले फैसले के बाद भारत ने उसके 12 कैदियों को फिलहाल ना छोड़ने का फैसला किया है।"
विज्ञापन
वाड्रा ने सरकार से पूछा है कि ‘पाकिस्तान द्वारा भारतीयों को पकड़ने पर हम क्या बस यही कर सकते हैं ?’ उन्होंने लिखा है कि सरकार को किसी भी तरह से जाधव की जान बचानी चाहिए। क्योंकि भारत में चारों तरफ एक ही आवाज गूंज रही है...कुलभूषण जाधव को बचाओ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारतीय नेवी के पूर्व ऑफिसर कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। पाकिस्तान का आरोप है कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में जासूसी कर रहा था और पाकिस्तान के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन