फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra arrives at office of ED in connection with money laundering case

ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, मनी लांड्रिंग और बेनामी संपत्ति मामले में पूछताछ जारी

Thu, 30 May 2019 10:53 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 May 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra arrives at office of ED in connection with money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा मनी लांड्रिंग और बेनामी संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंच गए हैं। अभी तक वह ईडी दफ्तर में ही हैं। जिसका मतलब है कि उनसे पूछताछ जारी है। बुधवार को उन्हें तलब किया गया था। वाड्रा को गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे ईडी दफ्तर बुलाया गया था। वह तय समय पर पहुंच गए। उनके साथ पत्नी प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। वाड्रा को छोड़ने के बाद प्रियंका वापस चली गईं। अब एजेंसी के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन

 

ईडी दफ्तर जाने से पहले वाड्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैंने देश की न्यायपालिका में अपना विश्वास बनाए रखा है। मैंने सभी सरकारी एजेंसियों के सभी समन/ नोटिस का बखूबी पालन किया है। अब तक मैं 11 बार जा चुका हूं और लगभग 70 घंटे की पूछताछ में सहयोग दिया है। भविष्य में भी मैं हमेशा की तरह सहयोग करूंगा, जब तक कि मेरा नाम सभी झूठे आरोपों से हट नहीं जाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आज ईडी की टीम रॉबर्ट वाड्रा से उनकी लंदन स्थित संपत्ति और उनके करीबी संजय भंडारी के बारे में सवाल पूछ सकती है। ईडी का कहना है कि लंदन वाली संपत्ति को गलत तरीके से खरीदा गया है और इसमें कालेधन का प्रयोग किया गया है। यह पूरा मामला विदेशों में स्थित रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों से जुड़ा है। जिसमें टैक्स से बचने के लिए अघोषित विदेशी संपत्ति होने का भी आरोप है। 


वाड्रा की बेनामी संपत्तियों को लेकर ईडी जांच कर रही है। जिसमें दुबई के जुमेराह में 14 करोड़ का विला और लंदन के ब्रायनस्टन स्कवायर में एक फ्लैट शामिल है जिसकी कीमत 26 करोड़ रुपये है। पहले भी इन संपत्तियों को लेकर उनसे पूछताछ की जा चुकी है।

जुमेराह विला और लंदन के फ्लैट को खरीदने के लिए हुई कथित बेनामी लेन-देन के विवरण उनसे फरवरी में साझा किए गए थे। तब ईडी ने लगातार तीन दिनों तक उनसे पूछताछ की थी। जब उनसे पूछा गया था कि वह स्काईलाइट इनवेस्टमेंट एफजेडई कंपनी में जमा इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में बताए तो उन्होंने इसका जवाब देने से मना कर दिया था। यह कंपनी वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड जैसी है जो भारत से संचालित होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed