{"_id":"5838bf804f1c1b313513c5e3","slug":"robbery-on-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने के बहाने मंत्री के भांजे के पेट्रोल पंप पर डाका ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोट बदलने के बहाने मंत्री के भांजे के पेट्रोल पंप पर डाका
ब्यूरो/ अमर उजाला, रजबपुर(अमरोहा)
Updated Sat, 26 Nov 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बदलने के बहाने आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की रात नेशनल हाईवे 24 के किनारे गांव यकबगड़ी से सटे पेट्रोल पंप पर बिक्री के 1.92 लाख रुपये लूट लिए। पेट्रोल पंप कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भांजे का है। वारदात से पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैनों और मैनेजर को लाठियों और राड से जमकर पीटा। फायरिंग भी झोंकी। जांघ में गोली लगने से एक सेल्समैन घायल हो गया।
विज्ञापन
मैनेजर को गंभीर हालत में मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पंप मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों ने एक ट्रक चालक और क्लीनर के 40 हजार और एक कार चालक से 14 हजार लूट लिए।
विज्ञापन
धनौरा थाना क्षेत्र के हलुपुरा गांव निवासी मोहम्मद हुसैन, कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भांजे हैं। मोहम्मद हुसैन का रजबपुर थाना क्षेत्र के यकबगड़ी गांव के सामने हाईवे पर जेड फ्यूल स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। मोहम्मद हुसैन का मुरादाबाद निवासी भांजा इरफान पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करता है।
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली के नगलिया मुंशी गांव निवासी चमन सिंह, करनपुर माफी का महिपाल सिंह, बछरायूं थाने के ढ्यौटी गांव निवासी सरताज और धनौरा थाने के शेरपुर बसी का सचिन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने नकाब पहनकर पेट्रोल पंप पर लूटपाट को अंजाम दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। मैनेजर को मुरादाबाद कॉसमॉस भर्ती कराया गया है।