फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road examples given by SC during the Sidhu case hearing

सिद्धू केस की सुनवाई के दौरान SC ने दिया सड़कों का उदाहरण, असभ्यता के गिनाए ये मामले

Wed, 04 Apr 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Road examples given by SC during the Sidhu case hearing

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सड़क पर शिष्टाचार समाज का एक जरूरी हिस्सा है लेकिन अफसोस है कि हमारे देश में इसका अभाव है। वहीं दूसरे देशों में यह शिष्टाचार देखने को मिलता है। न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को कहा है कि भारत में सड़क पर शिष्टाचार कम देखने को मिलता है। यहां तक कि जेब्रा क्रॉसिंग पर भी चालक वाहन नहीं रोकते। दूसरे देशों में सबसे बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी जेब्रा क्रॉसिंग पर अपनी गाड़ी रोक देता है लेकिन यहां लोग गाड़ी रोकने की बजाए हॉर्न देते हैं और गाड़ी तेजी से भगाते हैं। 

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने कहा, हमारे देश में जेब्रा क्रॉसिंग पर भी लोग गाड़ी नहीं रोकते

पीठ ने कहा कि हमारे देश में शिष्टाचार के नाम पर लोग हॉर्न बजाते हैं। पीठ ने ये टिप्पणी पूर्व क्रिकेटर और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मामले की सुनवाई के दौरान की। मालूम हो कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


सिद्धू ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सिद्धू की सजा पर रोक लगा रखी है।  वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने कहा कि यह मामला रोडरेज का है। उन्होंने अभियोजन पक्ष पर आरोपियों को मदद करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed