फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road Accident in Odisha a bus overturns and falls down from mountain road

कोहरे का कहर : ओडिशा में बस हादसे में छह की मौत, 30 घायल

Wed, 29 Jan 2020 02:59 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रह्मपुर
पीटीआई, ब्रह्मपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jan 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Odisha a bus overturns and falls down from mountain road
सांकेतिक तस्वीर

ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक बस अचानक पलट कर पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। 

विज्ञापन


गंजाम जिला कलेक्टर विजय अमृत कुलंगे ने बताया कि रायगढ़ा जिले के टिकिरी से ब्रह्मपुर जा रही एक निजी बस तप्तपानी के पास पलट गई और सड़क से कम से कम 30 फुट नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


कुलंगे ने कहा कि वाहन को नीचे से निकाले जाने के बाद ही हताहतों की सही संख्या का पता चल पाएगा। महिलाओं और बच्चों समेत घायलों को दिगपाहंडी अस्पताल और ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उनमें से कई की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस कटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस दमकल कर्मियों की चार टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया है। राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता की वजह से यह दुर्घटना हुई।


उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि एक विशेष टीम यह पता लगाने के लिए एक जांच करेगी कि वाहन ने कोहरे की स्थिति में यात्रा के लिए तय मानक प्रक्रियाओं का पालन किया था या नहीं। मंत्री ने कहा कि फिलहाल, हमारी प्राथमिकता दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed