{"_id":"6a3f533f62dadde5fb06e743","slug":"road-accident-in-karnataka-truck-loses-control-crosses-divider-and-collides-with-a-van-4-pilgrims-killed-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में सड़क हादसा: नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार हुआ ट्रक, फिर वैन से टकराया, 4 श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में सड़क हादसा: नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार हुआ ट्रक, फिर वैन से टकराया, 4 श्रद्धालुओं की मौत
Sat, 27 Jun 2026 10:06 AM IST
Asmita Tripathi
पीटीआई, कोप्पल
पीटीआई, कोप्पल
Published by: Asmita Tripathi
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:06 AM IST
सार
कर्नाटक के कोप्पल में बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर तीर्थयात्रियों की वैन से टकरा गया। हादसे में चार लोगों की मौत हुई। वहीं, चार बच्चों समेत कई घायल हुए।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक ट्रक सड़क के डिवाइडर को पार कर एक वैन टकराया। जिसमें चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वहीं, चार बच्चों सहित कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
ट्रक कथित तौर पर नियंत्रण से बाहर हो गया
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कुकानूर तालुक के भानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर हुई। हावेरी जिले के रत्तीहल्ली तालुक के कब्बर गांव के सभी पीड़ित आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मंत्रालयम की तीर्थयात्रा पर थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार, ट्रक कथित तौर पर नियंत्रण से बाहर हो गया, डिवाइडर को पार कर गया और सामने से आ रही वैन से टकरा गया, जिसके कारण यह घातक दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
दो पीड़ितों की हालत गंभीर
मृतकों की पहचान केंचम्मा बालेकायी (35), अमृता कोट्याल (25), रमेश बल्लारी (45) और प्रवीण (23) के रूप में हुई। इस दुर्घटना में वैन में सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं और दो पीड़ितों की हालत गंभीर है। घायलों को कोप्पल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया और कुकानूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन