फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RLD to fight alone in Assembly elections!

छोटे दलों और जनाधार वाले नेताओं को जोड़ने की मुहिम में रालोद

Wed, 11 May 2016 01:18 AM IST
शादाब रिज़वी/ अमर उजाला, दिल्ली
शादाब रिज़वी/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 01:18 AM IST
सार

  • पूर्वांचल बनाओ दल का रालोद में होगा विलय
  • 12 को कुशीनगर में कुनबे में कई लोग होंगे शामिल 

विज्ञापन
RLD to fight alone in Assembly elections!
जयंत

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से गठबंधन की कसरत के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अकेला चलो के रास्ते पर भी कदम तेज कर दिए हैं। पार्टी नेतृत्व ने यूपी के छोटे-छोटे दलों को साथ मिलाने का प्लान तैयार किया है। बुधवार को गोरखपुर से इसकी शुरूआत की जा रही है।

विज्ञापन


यूपी में सपा को सत्ता से बेदखल करने, बसपा और भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए रालोद मुखिया अजित सिंह और जेडीयू नेता नीतीश कुमार की  दोनों दलों को मिलाने को मुहिम धराशाही हो गई। भाजपा से अजित सिंह की दोस्ती अभी अधर में लटकी है। इस सियासी उहापोह के बीच रालोद ने फिलहाल अकेला चलो और ताकत बढ़ाने की तरफ कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


रालोद का ये कदम भाजपा और जेडीयू पर दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। रालोद ने इसके लिए यूपी के छोटे छोटे दलों को साथ जोड़ने की मुहिम छेड़ी है। बुधवार को गोरखपुर में रालोद नेता जयंत चौधरी एक सभा कर रहे हैं। इस सभा में पूर्वांचल बनाओ दल के नेता डाक्टर सुधाकर पांडे अपने संगठन का विलय रालोद में करेंगे। 12 मई को कुशीनगर में कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत कई जनाधार वाले नेताओं को जयंत चौधरी एक सम्मेलन कर रालोद में शामिल करेंगे। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने विलय की पुष्टि की है। त्यागी विलय कार्यक्रम में शमिल भी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत निकालेंगे व्यवस्था परिवर्तन यात्रा 

RLD to fight alone in Assembly elections!
Ajeet-Jayant

सबकुछ ठीक रहा तब जयंत चौधरी वेस्ट यूपी में जून माह  में व्यवस्था परिवर्तन यात्रा निकालेंगे। इसका प्लान तैयार है। मई के अंत में तिथि की घोषणा संभव है। इसकी शुरूआत वेस्ट यूपी के एक जिले से होगी। यात्रा के दौरान किसानों, मजदूरों और अति पिछड़ों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।

खासकर सपा और बसपा के खिलाफ लोगों को खड़ा कर अपने साथ जोड़ने की कोशिश रालोद की है। रालोद का मानना है कि अकेला चलो मुहिम की धार जारी रख गठबंधन के लिए दूसरे दलों पर दबाव बनाया जा सका है। इसलिए रालोद ने अपना मजबूत जनाधार माने जाने वाले किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने का ठानी है।

रालोद 13 मई को मेरठ मंडल के सिभावली और 18 मई को मुरादाबाद में बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करेगा। इससे पहले मेरठ और मुजफ्फरनगर में रालोद अपनी ताकत का अहसास कराकर किसानों का भुगतान करा चुका है। इसके बाद पार्टी की योजना लखनऊ में विधानसभा घेराव की भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed