फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RLD-JDU fight elections together in UP

यूपी में महागठबंधन की निकली हवा, रालोद-जदयू मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 16 Nov 2016 06:35 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
RLD-JDU fight elections together in UP

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की हवा निकल गई है। जनता दल युनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल ने सपा पर दगाबाजी का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में वे किसी दल से गठबंधन नहीं करेंगे। जिसको उसके साथ तालमेल करना है उसे पहले सपा में विलय करना होगा। सपा की इस तल्खी से जदयू और रालोद नाराज है। 

विज्ञापन


जदयू महासचिव के सी त्यागी ने अमर उजाला से कहा कि मुलायम सिंह को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर अपने मित्रों को दरकिनार कर गैर दोस्ताना रवैया दिखाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी जनता परिवार बनाने को लेकर सभी पार्टियों के विलय की बात हुई थी मगर मुलायम सिंह यादव ही अंतिम क्षणों में पीछे हट गये थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रालोद, जदयू और आर के चौधरी की बीएस 4 पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बाकी कुछ क्षेत्रीय दलों को भी जोड़ा जाएगा। उधर रालोद भी सपा के इस रुख से नाराज है। त्यागी कहते है कि जदयू सपा के बराबर की पार्टी है। वे हमें कौमी एकता दल के साथ क्यों जोड़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता शिवपाल यादव खुद ही हमारे दरवाजे पर आये थे। हम उनके दरवाजे पर नहीं आये थे। त्यागी ने कहा, हमें खुशी है कि मुलायम परिवार का झगड़ा कम हुआ है। क्योंकि इससे भाजपा को फायदा मिलेगा। लेकिन दोस्तों के साथ दगाबाजी करना ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed