एलओसी के पार आतंकी कैंप पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे तैयार : वायुसेना प्रमुख
- जब भी हमारी मिट्टी में कोई आतंकी घटना होती है तो पाकिस्तान परेशान हो जाता है: वायुसेना अध्यक्ष
- आरकेएस भदौरिया ने कहा, भारतीय वायुसेना 24 घंटे तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया का कहना है कि जब भी हमारी मिट्टी में कोई आतंकी घटना होती है तो पाकिस्तान परेशान हो जाता है। उनकी चिंता सही भी है। यदि उन्हें इन चिंताओं से बाहर निकलना है तो उन्हें भारत में आतंकवाद को रोकना होगा। यह जवाब वायुसेनाध्यक्ष ने उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या हंदवाड़ा हमले के बाद पाकिस्तान भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर चिंतित है।
भदौरिया से जब पूछा गया कि क्या वायुसेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर किसी भी आतंकवादी शिविर या लॉन्चपैड पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा, 'अगर इस तरह की परिस्थिति की मांग होती है तो बिल्कुल। भारतीय वायुसेना 24 घंटे तैयार है।'
#WATCH "If the situation demands so, of course, Indian Air Force is ready 24x7", Indian Air Force Chief RKS Bhadauria to ANI when asked if his force is ready to take out any terrorist camp or launchpad across the Line of Control in Pakistan occupied Kashmir pic.twitter.com/oDRS0GLYac
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 18, 2020
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल है। इसे देखते हुए पाकिस्तानी वायु सेना ने अपनी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। दो मई को हुए आतंकी मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।
सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने घटना के समय से ही चौकसी अभियान शुरू किया था, जिसके बारे में भारत को जानकारी थी। इन्होंने बताया था कि मुठभेड़ में जवानों के शहीद होने से पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर लग रहा है। इसके चलते, पाकिस्तान वायु सेना के एफ-16 और जेएफ 17 लड़ाकू विमान लगातार गश्त कर रहे हैं। भारतीय सेना भी लगातार अपने सर्विलांस सिस्टम से इन पर नजर रख रही है।