{"_id":"5a3f52e14f1c1bce6d8b5c6b","slug":"rk-nagar-bypoll-is-important-in-tamilnadu-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु की राजनीति में आखिर क्यों इतनी महत्वपूर्ण है आरके नगर सीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु की राजनीति में आखिर क्यों इतनी महत्वपूर्ण है आरके नगर सीट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
जयललिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई की आरके नगर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरन ने जीत दर्ज कर ली है। मतगणना के दौरान ही दिनाकरन शुरुआती रुझानों में ही आगे चल रहे थे। यह सीट कई दिनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई थी। दरअसल तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद से ही ये सीट खाली थी। आइये आपको बताते हैं कि इस सीट के इतनी महत्वपूर्ण होने के पीछे और क्या क्या कारण हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: लालू यादव के लिए नया नहीं है जेल का सफर, 7 बार पहले भी लगा चुके हैं हाजिरी
विज्ञापन
आरके नगर सीट वहां के सभी दलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। AIADMK, प्रतिद्वंदी नेता दिनाकरन और मुख्य विपक्षी पार्टी DMK ने इस सीट के लिए अपनी जान लगा दी है। पहले यह उप-चुनाव इस साल अप्रैल में होने वाला था लेकिन निर्वाचन क्षेत्र में इसे रद्द कर दिया गया था क्योंकि यहां वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
पढ़ें: फिलीपींस: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 लोगों के मारे जाने की खबर
यह सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि लोगों का मानना है कि जो भी इस सीट से जीतेगा,उसकी सियासी राह थोड़ी आसान हो जाएग क्योंकि यहां से जयललिता 2 बार चुनाव जीत चुकी हैं, और एआइएडीएमके के ओपीएस-ईपीएस खेमे से मैदान में उतरे ई मधूसूदन भी 1991 में यहां से जीत चुके हैं।