{"_id":"5a3f28a74f1c1b0e788b494b","slug":"philippine-fire-in-mall-2-dozen-employees-feared-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 लोगों के मारे जाने की खबर ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 लोगों के मारे जाने की खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस के दक्षिणी शहर डेवाओ के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को लगी आग ने और भी भयानक रूप ले लिया। बीबीसी के मुताबिक लोकल अधिकारियों ने बताया कि 4 मंजिला शॉपिंग मॉल में लगी आग से अब तक 37 लोगों के मारे जाने की खबर है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
पढ़ें:समंदर में इंटरनेट डाटा चुराने पहुंचीं रूसी पनडुब्बियां, अमेरिका समेत पूरा नाटो बेचैन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेटे और रोमन कैथोलिक चर्च के अधिकारियों ने घटनास्थल का शनिवार को जायजा लिया और आग में फंसे लोगों के परिजनों से ईश्वर की प्रार्थना करने की अपील की। मॉल के मार्केटिंग मैनेजर जन्ना अब्दुल्ला मुतालिब ने बताया कि आग शनिवार सुबह तीसरी मंजिल पर लगी थी, जहां कपड़े और फर्नीचर बेचने के लिए रखे गए थे।
विज्ञापन