फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rjp and former rail minister lalu prasad yadav appears to CBI in railway tender scam inquiry

रेलवे टेंडर घोटाला: लालू प्रसाद यादव ने CBI से मांगा दो हफ्ते का वक्त

Mon, 25 Sep 2017 01:15 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 25 Sep 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
rjp and former rail minister lalu prasad yadav appears to CBI in railway tender scam inquiry
lalu prasad yadav

रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से दो हफ्ते का और समय मांगा है। सीबीआई की ओर से समन जारी होने के बाद आज लालू को सीबीआई के सामने पेश होना था। लालू के वकील ने उनकी ओर से ये मांग सीबीआई के सामने रखी।

विज्ञापन


वहीं लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मामले में कल यानि 26 सितंबर को सीबीआई के सामने पेश होना है। रेलवे के होटल को लीज पर दिये जाने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू यादव से सीबीआई पूछताछ करना चाहती है।
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया। इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed