फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD walkout from Rajya Sabha on Bihar Assembly issue

राज्यसभा: बिहार विधानसभा के मुद्दे को लेकर राजद का वॉकआउट, वेंकैया नायडू ने नहीं उठाने दिया मुद्दा

Thu, 25 Mar 2021 04:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Mar 2021 04:03 AM IST
सार

  • विपक्षी दलों ने राज्यसभा में बिहार विधानसभा में हुए हंगामें पर चर्चा की अनुमति मांगी।
  • अनुमति नहीं मिलने पर राजद ने उच्च सदन से वॉकआउट कर दिया।

विज्ञापन
RJD walkout from Rajya Sabha on Bihar Assembly issue
राज्यसभा में राजद सांसद मनोज झा - फोटो : PTI

विस्तार

राज्यसभा में बिहार विधानसभा के हंगामे का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं मिलने पर राजद ने बुधवार को उच्च सदन से वॉकआउट कर दिया। सभापति वेंकैया नायडू ने इसे राज्य का विषय बताते हुए कहा, कल कुछ सदस्य महाराष्ट्र का विषय उठाना चाहते थे, आज आप बिहार का विषय उठाना चाहते हैं और कल कोई और विषय उठाएगा।

विज्ञापन


राज्यसभा में वित्त विधेयक पेश करने के लिए सभापति ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बुलाया। तभी राजद-कांग्रेस समेत विपक्षी दल डीएमके, आप, टीआरएस, शिवसेना, टीएमसी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार को सदन में घेरने और इस विषय में चर्चा की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


राजद सांसद मनोज झा ने बिहार विधानसभा की घटना का उल्लेख करते हुए उसे जघन्य अपराध की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, एक सदन में लोकतंत्र तार-तार हुआ है। महिला विधायकों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सभापति ने कहा, मैंने मनोज झा की ओर से दिए गए नोटिस को देखा है चूंकि ये राज्य का विषय है इसलिए इस सदन में नहीं उठाया जा सकता है। विषय को राज्य में उठाएं। इस बीच विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी खड़े हो गए और कहा कि यदि किसी राज्य में अन्याय हुआ है तो चर्चा की जा सकती है। जिस पर सभापति ने महाराष्ट्र के विषय का उल्लेख करते हुए भविष्य में अन्य विषय उठाए जाने का हवाला देकर अनुमति नहीं दी।


सदन के बाहर विपक्ष एकजुट
संसद में मौका न मिलने के बाद विपक्ष ने सदन के बाहर एकजुटता दिखाई। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने विधानसभा में पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों ने भी पुलिस को आदेश दिए उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर घटना को लेकर अपनी गलती स्वीकारने के साथ विधायकों से माफी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed