इलाज के लिए दिल्ली आए लालू, बोले-नीतीश के हाथ से निकला बिहार, BJP ने आग में ढकेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बेहतर इलाज के दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब लालू यादव का इलाज देश के सबसे बड़े अस्पताल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में किया जाएगा। बीते कई दिनों से लालू यादव की तबियत खराब की शिकायत के बाद रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन लालू की तबीयत में कोई सुधार नहीं होता देख रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है।
वैसे राजनीति में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले लालू यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि देश और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से एक जुट होने की अपील की वहीं उन्होंने मायावती और अखिलेश की एकजुटता पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी विपक्ष के एकजुट न होने का फायदा उठा रही है।
वहीं उन्होंने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला, कहा- बिहार में हालात बेकाबू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सुशासन बिहार में पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पूरा बिहार सुलग रहा है। पूरे बिहार में दंगा फसाद हो रहा है। भाजपा ने बिहार को अपने कब्जे में लेकर पूरे राज्य में आग लगा दी है।
बता दें कि लालू अपनी वाक चपलता और हाजिर जवाबी की वजह से राजनीतिक हलकों में ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी काफी पॉपुलर रहे हैं। कल जब वह राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे तो ट्रेन जहां जहां रुकती वहां उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती।
उनकी प्रसिद्धी को देखते हुए उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती ने एक फोटो ट्वीट कर लिखा है कि एक लीडर और एक मास-लीडर के बीच का फर्क कल एक बार फिर देखने को मिला। मीसा ने लिखा कि रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस कल रात जिन स्टेशनों पर रुकी वहां प्लेटफॉर्मों पर तिल रखने की जगह भी नहीं बची नहीं थी।
मालूम हो कि चारा घोटाले के एक मामले में बीते दिनों 14 साल के कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई गई। यह मामला झारखंड की दुमका ट्रेजरी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। उन्हें इस मामले में 19 मार्च को दोषी ठहराया गया था।
Nitish Kumar is now finished. There are riots & incidents of violence all over Bihar. BJP has set the whole state ablaze: Lalu Prasad Yadav after being brought to #Delhi for treatment at AIIMS pic.twitter.com/G1aPtoGEg3
— ANI (@ANI) March 29, 2018