{"_id":"5923db2e4f1c1b5d1e53641b","slug":"rjd-s-former-mp-prabhunath-singh-has-been-given-life-imprisonment-in-the-case-of-murder-of-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद MLA मर्डर केस में फैसला, RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
22 साल बाद MLA मर्डर केस में फैसला, RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 23 May 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें मशरक विधायक अशोक सिंह की हत्या का दोषी पाया था। प्रभुनाथ ने करीब 22 साल पहले इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सीवान जिले के महाराजगंज सीट के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल से हुई थी। इसके बाद वे जनता दल यूनाइटेड के साथ जुड़ गए और लगातार महाराजगंज की राजनीति में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
ऐसा माना जाता है कि सीवान की राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनका पूर्व दबंग सांसद शहाबुद्दीन से छत्तीस का आकंड़ा रहा करता था। इतना ही नहीं दोनों की अक्सर झड़पें भी हो जाती थी। प्रभुनाथ सिंह की पहचान बिहार के दबंग नेताओं में होती है। वे बिहार के महराजगंज से सांसद रहे हैं।
विज्ञापन