फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Risk of hepatitis increased, WHO said - it is taking 3,500 lives every day

World Hepatitis Day: हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ा, WHO ने कहा- रोजाना ले रहा 3,500 जानें

Sun, 28 Jul 2024 06:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Jul 2024 06:24 AM IST
सार

आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस है। इस मौके पर  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी देते हुए कहा है कि इससे हर रोज दुनिया में साढ़े तीन हजार लोगों की मौत हो रही है। 

विज्ञापन
Risk of hepatitis increased, WHO said - it is taking 3,500 lives every day
Hepatitis C - फोटो : istock

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा बढ़ रहा है और इससे रोजाना दुनियाभर में 3,500 जानें जा रहीं हैं। रविवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस से पूर्व डब्ल्यूएचओ ने कहा, इसके खिलाफ लड़ने का वक्त आ गया है। इसकी थीम भी कार्रवाई का वक्त आया रखी गई है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से वायरल हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम, टीकाकरण, रोग की पहचान और इलाज तक सभी को पहुंच देने की कोशिशों को तुरंत बढ़ाने को कहा है। संगठन के मुताबिक, रोकथाम और इलाज लायक होने के बाद भी यह पुराने संक्रमण तेजी से गंभीर बीमारियों सहित लिवर कैंसर, सिरोसिस से मौतों की वजह बन रहे हैं। मौजूदा वक्त में लिवर कैंसर दक्षिण पूर्व एशिया में कैंसर से होने वाली मौतों की चौथी सबसे बड़ी वजह है। पुरुषों में कैंसर से होने वाली मौतों की दूसरी सबसे आम वजह भी यही है। वहीं, लगभग 75 फीसदी लिवर सिरोसिस (लिवर का स्थायी तौर पर क्षतिग्रस्त होना) हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण की वजह से होता है। इस क्षेत्र में 2022 वायरल हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित 7.05 करोड़ लोग होंगे।  
विज्ञापन


जल्द जांच और इलाज से किया जा सकता है बचाव
दक्षिण पूर्व एशिया डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद के मुताबिक, हमारे पास वायरल हेपेटाइटिस को रोकने, निदान करने और उसका इलाज करने के लिए ज्ञान और उपकरण हैं। हमें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा स्तर पर समुदायों को समान सेवाएं देने में कोशिशों में तेजी लाने की जरूरत है। जल्द जांच और इलाज से हेपेटाइटिस बी को सिरोसिस और कैंसर पैदा करने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 करोड़ से ज्यादा पीड़ित
 दुनियाभर में 25.4 करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी और 5 करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त हैं। वर्ष 2022 में लगभग 13 लाख लोगों ने वायरल हेपेटाइटिस से जान गंवाई। यह तपेदिक से होने वाली मौतों के बराबर है। हेपेटाइटिस और तपेदिक साल 2022 के संचारी रोगों में कोविड-19 के बाद मौत की अहम वजह रहे। हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त केवल 2.8 फीसदी मरीजों में 2022 में रोग की पहचाना गया और इनमें से 3.5 फीसदी को इलाज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed