{"_id":"639c80b8301fca2a3c41559b","slug":"right-wing-activists-object-to-inter-faith-couple-travelling-on-bus-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बस में यात्रा कर रहे कपल के साथ दुर्व्यवहार, हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने नीचे उतरने को किया मजबूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बस में यात्रा कर रहे कपल के साथ दुर्व्यवहार, हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने नीचे उतरने को किया मजबूर
Fri, 16 Dec 2022 07:59 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:59 PM IST
सार
लड़का-लड़की बस से बेंगलुरु जा रहे थे। अलग-अलग धर्म के कपल के बस में यात्रा करने की सूचना मिलने पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने बंटवाल इलाके में वाहन को रोक दिया। इसके बाद तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बस में सफर कर रहे अंतर-धार्मिक जोड़े के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया गया है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू जा रही निजी बस को रोका और कपल को नीचे खींच लिया। इसके बाद कपल के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मेंगलुरु के रहने वाले लड़का-लड़की बस के जरिए बेंगलुरु जा रहे थे। अलग-अलग धर्म के कपल के बस में यात्रा करने की सूचना मिलने पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने बंटवाल इलाके में वाहन को रोक दिया। इसके बाद तीखी बहस हुई। मौके पर पहुंची पुलिस बाद में युवक और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई। उन्होंने कहा कि बाद में महिला को उसके परिवार के सदस्यों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन