राइडर ग्रुप ने चमचमाती साइकिल के साथ निकाली रैली, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
महाराष्ट्र में दीपावली के मौके पर एक साइकिलिंग ग्रुप ने अनोखे अंदाज में पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। नागपुर में हॉक राइडर्स नाम के इस समूह ने रौशनी से चमचमाती साइकिलों के साथ रैली निकाली। समूह के एक सदस्य अजय बंसोड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्यावरण के लिए पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने और साइकिल चलाने को बढ़ावा देना है।
Maharashtra: A bicycling group named 'Hawk Riders' organises a rally featuring illuminated bicycles, in Nagpur
विज्ञापन
"Our aim is to spread the message of celebrating an eco-friendly Diwali for environment & to promote cycling in general," says Ajay Bansod, the coordinator of the group pic.twitter.com/fG6Zmer8cF— ANI (@ANI) November 15, 2020
गौरतलब है कि दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने लोगों से दीपावली में पटाखे नहीं जलाने की अपील की है। इतना ही नहीं कई जगहों पर पटाखों की बिक्री पर बैन लगाने के साथ जुर्माने भी लगाए गए हैं।