{"_id":"5cdb143ebdec2207177157ed","slug":"revised-bid-of-nbccc-in-jp-case-voting-from-yesterday-onwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी मामले में एनबीसीसी की संशोधित बोली पर कल से मतदान, 20 मई को परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेपी मामले में एनबीसीसी की संशोधित बोली पर कल से मतदान, 20 मई को परिणाम
Wed, 15 May 2019 12:47 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 15 May 2019 12:47 AM IST
सार
- एनसीएलएटी ने मतदान प्रक्रिया रोकने की बैंकों की अपील ठुकराई
- पीठ ने कहा, हजारों मकान खरीदारों का हित सबसे महत्वपूर्ण है
विज्ञापन
जेपी इंफ्राटेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्तीय संकट से जूझ रही जेपी इंफ्राटेक के कर्जदाताओं ने मंगलवार को सरकारी कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड की संशोधित बोली पर मतदान कराने का फैसला किया है। मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगी। 20 मई को इसके परिणाम आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) में शामिल बैंक इस बोली पर मतदान के पक्ष में नहीं थे। वे इस पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) गए थे, जहां अपील खारिज हो गई। तब बैंक मतदान कराने को राजी हुए।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान एनसीएलएटी के चेयरमैन जस्टिस एसजे मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली दो जजों की पीठ ने बैंकों से कहा कि यदि उन्होंने प्रक्रिया रोकने की कोशिश की तो उन्हें ‘शून्य रुपये’ ही हासिल होंगे। हजारों मकान खरीदारों का हित सबसे महत्वपूर्ण है। बोली लगाने वाला केवल एक भी हुआ, तब भी मामले का तेजी से निपटारा होना चाहिए।
विज्ञापन
बैंकों ने यह भी प्रस्ताव रखा था कि वे जेपी इंफ्राटेक का नियंत्रण चाहते हैं और एनबीसीसी में परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में 20,000 से अधिक अधूरे फ्लैटों को पूरा करेंगे। एनबीसीसी ने सोमवार को संशोधित प्रस्ताव में कर देनदारी से राहत और बोली की शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं करने का फैसला किया था।
विज्ञापन