फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reuters x account blocked in India government said we are in touch with company matter will resolved soon

Reuters: भारत में रोका गया रॉयटर्स का एक्स अकाउंट, सरकार ने कहा- हम कंपनी के संपर्क में, जल्द ही मामला सुलझेगा

Sun, 06 Jul 2025 01:21 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 06 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स का एक्स अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। एक्स पर नोटिस में इसे कानूनी मांग बताया गया है। हालांकि, भारत सरकार ने साफ कहा है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई नया आदेश नहीं दिया गया। सरकार ने एक्स कंपनी से जवाब मांगा है और जल्द मामला सुलझने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Reuters x account blocked in India government said we are in touch with company matter will resolved soon
सोशल मीडिया प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स का एक्स अकाउंट रोक दिया गया है। जब लोग रॉयटर्स का एक्स अकाउंट खोलने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें मैसेज दिख रहा है कि यह अकाउंट भारत में कानूनी मांग के तहत रोका गया है। इस मामले पर सरकार ने साफ कहा है कि उसकी तरफ से ऐसा कोई नया आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

 
केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने रॉयटर्स का अकाउंट रोकने के लिए कोई नया आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा, कि भारत सरकार ने रॉयटर्स का अकाउंट रोकने की कोई मांग नहीं की है। हम एक्स कंपनी के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा.
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के समय दिया गया था पुराना आदेश
सूत्रों के अनुसार, मई महीने में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में रोकने का आदेश दिया गया था। उस समय कई अकाउंट्स पर रोक लगी थी, लेकिन रॉयटर्स का अकाउंट तब नहीं रोका गया। अब माना जा रहा है कि एक्स कंपनी ने उसी पुराने आदेश को लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ की सोने के गहनों की सजावट देखने उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

सरकारी सूत्रों का कहना है कि 7 मई 2024 को जो आदेश दिया गया था, एक्स कंपनी ने उसे अब लागू कर दिया है, जबकि अब उसकी कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने एक्स से इसका कारण पूछा है और कहा है कि जल्द से जल्द रॉयटर्स का अकाउंट वापस चालू किया जाए।


बाकी अकाउंट्स चालू, सिर्फ मुख्य अकाउंट पर रोक
रॉयटर्स के कुछ अन्य एक्स अकाउंट जैसे रॉयटर्स टेक न्यूज, रॉयटर्स फैक्ट चेक, रॉयटर्स एशिया और रॉयटर्स चाइना भारत में खुले हुए हैं। सिर्फ मुख्य अकाउंट और रॉयटर्स वर्ल्ड अकाउंट ही भारत में रोक लगी हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता दिलीप घोष ने पूछा, 'जब यूनियन का चुनाव नहीं...तो कॉलेज में दफ्तर क्यों?'

एक्स का कहना- कानूनी मांग पर उठाया कदम
एक्स के हेल्प सेंटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर किसी देश में कोर्ट या सरकार की तरफ से वैध कानूनी मांग आती है, तो एक्स कंपनी उस देश में कोई पोस्ट या पूरा अकाउंट रोक लगा सकती है। लेकिन इस मामले में सरकार ने नई मांग नहीं की है, इसलिए मामला उलझ गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed