फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   retired irs officer vinodanand jha appointed as the new chairman of pmla adjudicating authority

New Appointment: पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण के अध्यक्ष बने विनोदानंद, अभी दो पद खाली 

Sun, 23 Jan 2022 08:39 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 08:39 PM IST
सार

प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत संलग्न संपत्तियों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए अथॉरिटी में तीन सदस्यों का होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
retired irs officer vinodanand jha appointed as the new chairman of pmla adjudicating authority
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

1983 बैच के सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी विनोदानंद झा को राष्ट्रीय राजधानी स्थित पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। झा 2018 से अथॉरिटी में बतौर सदस्य ( वित्त एवं लेखा) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति पुणे से प्रधान मुख्य आयुक्त, आयकर के पद से रिटायर्ड होने के बाद की गई थी। 20 जनवरी को केंद्रीय वित्त मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक विनोदानंद झा बतौर अध्यक्ष जून 2022 तक इस पद पर रहेंगे।
विज्ञापन


अब भी दो पद खाली
प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत संलग्न संपत्तियों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए अथॉरिटी में तीन सदस्यों का होना अनिवार्य है। प्राधिकरण में पूर्णकालिक अध्यक्ष का पद सितंबर, 2020 से रिक्त चल रहा था। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बावजूद प्राधिकरण में दो सदस्यों के पद भी वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed