{"_id":"5e4ff0028ebc3ef3c408b3d2","slug":"retired-ias-officers-bhaskar-khulbe-amarjeet-sinha-appointed-advisers-to-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत आईएएस अधिकारी भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेवानिवृत आईएएस अधिकारी भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त
Fri, 21 Feb 2020 08:28 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री का सलाकार नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी गई। आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति' (एसीसी) ने सचिव के पद के समान पद पर प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा दोनों 1983 बैच के आईएएस अधिकारी है। खुलबे पश्चिम बंगाल कैडर से थे और सिन्हा बिहार कैडर से थे। सिन्हा ग्रामीण विकास सचिव के रूप में पिछले साल सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि खुलबे ने पीएमओ में अपनी सेवा दी है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि नियुक्तियों को अनुबंध के आधार पर दो साल की अवधि के लिए किया गया है और यह अगले आदेश के बाद ही बढ़ सकेगा। साथ ही कहा गया है कि सरकार में सचिव स्तर के पुन: नियोजित अधिकारियों के मामले में लागू नियम और शर्तें उन पर लागू होती हैं।
विज्ञापन