{"_id":"59314bee4f1c1bac0dbdcc3e","slug":"retired-dig-stamp-son-contractor-dheeraj-singh-shot-dead-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गुंडाराजः पुलिस हेडक्वार्टर के सामने रिटायर्ड DIG के बेटे की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में गुंडाराजः पुलिस हेडक्वार्टर के सामने रिटायर्ड DIG के बेटे की गोली मार कर हत्या
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 02 Jun 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
Allahabad Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गुंडाराज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार बदल गई लेकिन प्रदेश के हालात नहीं बदले। हर रोज गुंडागर्दी, बलात्कार और हत्याओं की वारदात बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला इलाहाबाद के पॉश इलाके का है। यहां रिटायर डीआईजी स्टांप त्रिलोचन सिंह के बेटे धीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार बदमाशों ने इस हत्याकांड को पुलिस हेडक्वाटर के ठीक सामने अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक ठेकेदार धीरज सिंह यहां स्थित एक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के बाद अपनी कार में बैठ रहे थे। तभी उन पर बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में धीरज को दो गोली लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धीरज के साथ उनकी पत्नी भी थीं, जिन्हें फायरिंग में कंधे पर गोली लगी और वह घायल हो गईं।
इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और लोगों ने घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।