फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retired Deputy SP's son detained in Parliament security breach case

संसद में सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने कर्नाटक से एक और शख्स को हिरासत में लिया, रिटायर्ड डिप्टी SP का है बेटा

Thu, 21 Dec 2023 11:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागलकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागलकोट Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 11:43 AM IST
सार

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) के बेटे और एक तकनीकी विशेषज्ञ साईकृष्ण जगली को बुधवार रात बागलकोट के जिला मुख्यालय शहर के विद्यागिरी में उसके घर से हिरासत में लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Retired Deputy SP's son detained in Parliament security breach case
SANSAD - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद भवन में हाल ही में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के एक युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


घर से हिरासत में लिया
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) के बेटे और एक तकनीकी विशेषज्ञ साईकृष्ण जगली को बुधवार रात बागलकोट के जिला मुख्यालय शहर के विद्यागिरी में उसके घर से हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


इस आरोपी का दोस्त
बताया जा रहा है कि जगली बंगलूरू में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है। वह पिछले हफ्ते लोकसभा में घुसने वाले दो घुसपैठियों में से एक मैसूर का रहने वाला मनोरंजन डी का दोस्त है। सूत्रों ने बताया कि कॉलेज के दिनों में जगली मनोरंजन का रूममेट भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सहयोग
वहीं, जगली के पुलिस हिरासत में लेने की जानकारी उसकी बहन स्पांडा ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि यह सच है कि दिल्ली पुलिस की टीम घर आई थी और भाई से पूछताछ करने के बाद उसे साथ ले गई। उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 



स्पांडा ने कहा कि उनके भाई ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वो लोग पहले साथ रहते थे। फिलहाल, उसका भाई घर से ही काम कर रहा था।

यह है मामला
गौरतलब है, पिछले हफ्ते संसद की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले को दिल्ली पुलिस ने यूएपीए की धारा के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में दिल्ली पुलिस की खासी किरकिरी हुई है और संसद की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद लखनऊ निवासी सागर शर्मा और मैसूर निवासी डी. मनोरंजन संसद में जूते में छिपाकर स्मोक केन (धुआं बम) लेकर घुस गए थे। वहीं, संसद के बाहर पुलिस के सामने ही नीलम व अमोल शिंदे ने पीले व लाल रंग के स्मोक केन चला दिए और पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई थी। इन सब के बीच लोकसभा की दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वह लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे। सभी लोग चुपचाप बैठे थे। अचानक दो प्रदर्शनकारी उठे और गैलरी से कूद कर सदन कक्ष में चले गए। इसके बाद सांसदों में अफरा-तफरी मच गई थी।


क्या हुआ था संसद में
दो आरोपी मनोरंजन डी और सागर शर्मा लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और उन्होंने कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया था, जिससे सांसदों में के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। सांसदों ने आरोपियों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद उन्हें सदन में मौजूद मार्शल के हवाले किया गया।  

दूसरी ओर, उसके साथी नीलम और अमोल शिंदे ने संसद भवन के बाहर कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया था और नारेबाजी की थी। इसके बाद बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ललित और विशाल शर्मा के रूप में दो अन्य आरोपी भी इस साजिश में शामिल थे। विशाल को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed