फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   retail loan increased to Rs 45.5 lakh crore share of home loan in total loan is 47.11 percent

Loan: उच्च ब्याज के बावजूद खुदरा कर्ज बढ़कर 45.5 लाख करोड़, कुल कर्ज में होम लोन की हिस्सेदारी 47.11 फीसदी

Sat, 23 Dec 2023 06:11 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:11 AM IST
सार

बैंक बाजार की 'मनीमूड' रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 45.51 लाख करोड़ के खुदरा कर्ज में होम लोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 47.11 फीसदी रही है। पर्सनल लोन की 26.66 फीसदी, ऑटो लोन की 12.15 फीसदी, क्रेडिट कार्ड की 5.29 फीसदी और एजुकेशन लोन की 2.43 फीसदी रही है।

विज्ञापन
retail loan increased to Rs 45.5 lakh crore share of home loan in total loan is 47.11 percent
loan Scam - फोटो : iStock

विस्तार

उच्च ब्याज दरों के बावजूद 2023 खुदरा कर्ज का साल रहा है। महंगाई के दौर में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों ने कर्ज लिए, जिससे खुदरा कर्ज बढ़कर इस साल 45,51,584 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह आंकड़ा 2022 के 38,55,873 करोड़ से 18.04 फीसदी ज्यादा है। लेकिन, खुदरा कर्ज में वृद्धि की रफ्तार पिछले साल की तुलना में कम है। उस दौरान 2021 के 31,99,948 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.5 फीसदी अधिक खुदरा कर्ज बंटे थे।

विज्ञापन

बैंक बाजार की 'मनीमूड' रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 45.51 लाख करोड़ के खुदरा कर्ज में होम लोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 47.11 फीसदी रही है। पर्सनल लोन की 26.66 फीसदी, ऑटो लोन की 12.15 फीसदी, क्रेडिट कार्ड की 5.29 फीसदी और एजुकेशन लोन की 2.43 फीसदी रही है। लोगों ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) व अन्य संपत्तियां गिरवी रखकर भी कर्ज लिए हैं। एफडी के एवज में कर्ज का योगदान 2.50 फीसदी रहा। गोल्ड लोन की 2.20 फीसदी और शेयर-बॉन्ड गिरवी रखकर कर्ज लेने की हिस्सेदारी 0.17 फीसदी रही है।

विज्ञापन
  1. क्रेडिट कार्ड, पर्सनल, शिक्षा व ऑटो लोन में 20 फीसदी से अधिक वृद्धि
  2. होम लोन: 2023 में होम लोन का औसत आकार 28.19 लाख रुपये रहा।  
  3. मेट्रो शहर : औसत होम लोन का आकार 33.10 लाख रुपये।
  4. गैर-मेट्रो शहर : औसत आकार 22.81 लाख रुपये।
  5. 2024 में क्या : महंगाई दर में गिरावट और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से होम लोन की मांग नई ऊंचाई पर पहुंच सकती है।

पर्सनल लोन

  1. एक व्यक्ति ने कम-से-कम 1.71 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया।
  2. महिलाओं में पर्सनल लोन का औसत आकार 1.75 लाख, जबकि पुरुषों में यह 1.70 लाख रुपये रहा।
  3. 2024 में क्या : आरबीआई की सख्ती से कर्ज पर असर पड़ेगा। फिर भी, छोटे कर्ज की मांग रहेगी।

क्रेडिट कार्ड

  1. क्रेडिट कार्ड से 1.79 लाख करोड़ खर्च।
  2. क्रेडिट कार्ड संख्या नवंबर तक बढ़कर 9.47 करोड़।
  3. 2024 में क्या : असुरक्षित कर्ज पर सख्ती से क्रेडिट कार्ड की मांग और आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed