फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   retail inflation data for june record dip cheap food pulses vegetables

जून माह में दाल-सब्जी रही सस्ती, महंगाई दर में दर्ज की गई भारी गिरावट

Wed, 12 Jul 2017 08:00 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jul 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
retail inflation data for june record dip cheap food pulses vegetables
साग-सब्जी, दाल और दुग्ध उत्पादों जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट की वजह से बीते जून में खुदरा मूल्य पर आधारित महंगाई की दर -सीपीआई- घट कर 1.54 फीसदी पर आ गई है। एक साल पहले के इसी महीने यह 5.77 फीसदी थी। बीते मई में यह 2.18 फीसदी पर थी। महंगाई की दर में गिरावट होने से अगले महीने रिजर्व बैंक की नीतिगत दरों की समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बन सकती है। 
विज्ञापन


मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम ने कहा कि यह दर ऐतिहासिक रूप से बेहद कम है और यह दिखाता है कि आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है।
विज्ञापन

केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन -सीएसओ- द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट से महंगाई दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें कमी आने का मुख्य कारण दालों, साग-सब्जियों और दुग्ध पदार्थों की कीमतों में हुई गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में सब्जियों की कीमतों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16.53 फीसदी की गिरावट आई। दालों की कीमत में तो 21.92 फीसदी की तेज गिरावट आई। समीक्षाधीन माह में अंडों की कीमतों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.08 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि इस दौरान फलों की कीमतों में कुछ तेजी दर्ज की गई। 


अगले महीने की शुरूआत में ही रिजर्व बैंक की द्विमासिक नीतिगत समीक्षा बैठक का आयोजन होना है, जिसमें महंगाई की दरों में गिरावट की वजह से ब्याज दरों में कटौती का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed