{"_id":"6897357b98359362840be968","slug":"resign-from-lok-sabha-if-have-no-faith-in-ec-bjp-to-rahul-gandhi-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Vs Rahul Gandhi: 'अगर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं तो लोकसभा से इस्तीफा दें..', भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Vs Rahul Gandhi: 'अगर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं तो लोकसभा से इस्तीफा दें..', भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार
Sat, 09 Aug 2025 05:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:18 PM IST
सार
BJP Vs Rahul Gandhi: भाजपा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने 'वोट चोरी' वाले आरोप पर कोई लिखित बयान नहीं दिया। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यह कहते हुए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस्तीफे की मांग की कि कांग्रेस चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाकर सांविधानिक संस्था को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें नैतिक आधार पर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए। सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने वोट चोरी वाले दावे पर लिखित में कोई बयान नहीं दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को भी चुनाव प्रक्रिया में भरोसा नहीं है, तो उन्हें भी राज्यसभा और लोकसभा से इस्तीफा देना चाहिए। भाटिया ने कहा, आप (राहुल गांधी) मीडिया के सामने बेबुनिया आरोप लगाते हैं और जब सांविधानिक संस्था आपसे सबूत और लिखित बयान मांगती है, तो देने से इनकार कर देते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का दिया हवाला
गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने स्पष्ट कहा था कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कोई शक नहीं है और यह एक सच्चाई है कि आयोग ने वर्षों में एक ईमानदार संस्था के रूप में पहचान बनाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आरजी कर केस: 'पुलिस ने बिना उकसावे के मारपीट की, चूड़ियां तोड़ दीं...', पीड़िता की मां का आरोप
'इस्तीफा देकर कोर्ट और जनता के पास जाएं राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी'
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, राहुल गांधी, अगर आपको चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर भरोसा नहीं है, तो एक काम कीजिए – पहले लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दीजिए। प्रियंका गांधी, आप भी इस्तीफा दीजिए। सोनिया गांधी, आप भी कम से कम नैतिक आधार पर इस्तीफा दीजिए क्योंकि आप उसी चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही हैं। इसके बाद आप सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जनता के पास जाइए।
'कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी देना चाहिए इस्तीफा'
भाटिया ने यह भी मांग की कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उनके शीर्ष नेता चुनाव आयोग पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जो आपके हिसाब से ठीक है, उसे आप मान लेते हैं और जो आपके लिए असुविधाजनक होता है, उसे नकार कर चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाते हैं। यह तरीका नहीं चलेगा।
शपथ पत्र की मांग पर क्या राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने शुक्रवार को बंगलूरू में 'वोट अधिकार रैली' में कहा था कि उन्होंने संसद के भीतर संविधान के सामने शपथ ली है, जो पर्याप्त है। यह बयान उन्होंने तब दिया जब चुनाव आयोग ने उनसे 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर शपथ-पत्र के रूप में जानकारी मांगी थी। राहुल ने यह भी कहा था कि कर्नाटक सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य में फर्जी मतदाताओं के शामिल होने की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग मुझसे कहता है कि शपथ-पत्र दो और शपथ लेकर जानकारी दो। मैंने संसद के भीतर संविधान के सामने, संविधान पर शपथ ली है।
ये भी पढ़ें: 'रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का एलान था ऑपरेशन सिंदूर', डीआरडीओ प्रमुख कामत का बयान
'संविधान-लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं राहुल गांधी'
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान को झूठा बताया और कहा, राहुल उर्फ अराजक तत्व अब विध्वंसक बन गए हैं। वे भारत के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर यह भी आरोप लगाया कि वह 'अपरिपक्व' हैं और सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ जंग छेड़ रहे हैं। साथ ही चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमकाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन