फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Research: Consumption of tea and coffee can reduce the risk of stroke and dementia

शोध : चाय-कॉफी का सेवन घटा सकता है आघात और डिमेंशिया का जोखिम

Thu, 18 Nov 2021 06:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Nov 2021 06:13 AM IST
सार

एक शोध में सामने आया है कि चाय-कॉफी की चुस्कियां आघात और डिमेंशिया (मस्तिष्क रोग) का जोखिम घटा सकती हैं। चीन की तिआंजिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा जारी अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने दिनभर में दो-तीन कप कॉफी या तीन-पांच कप चाय या फिर दोनों के चार-छह कप पीए, उनमें आघात व डिमेंशिया का जोखिम सबसे कम पाया गया।

विज्ञापन
Research: Consumption of tea and coffee can reduce the risk of stroke and dementia
tea-coffee

विस्तार

चाय-कॉफी से होने वाले नुकसान तो अकसर सुर्खियां बनते हैं लेकिन अब इनके शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। एक शोध में सामने आया है कि चाय-कॉफी की चुस्कियां आघात और डिमेंशिया (मस्तिष्क रोग) का जोखिम घटा सकती हैं।

विज्ञापन


फायदेमंद चुस्कियां : सेवन करने वालों में 32% तक कम मिला खतरा
चीन की तिआंजिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा जारी अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने दिनभर में दो-तीन कप कॉफी या तीन-पांच कप चाय या फिर दोनों के चार-छह कप पीए, उनमें आघात व डिमेंशिया का जोखिम सबसे कम पाया गया।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने 10 से 14 साल की अवधि में 50 से 74 साल के 3.60 लाख प्रतिभागियों पर यह अध्ययन किया है। अध्ययन में चाय और कॉफी का संतुलित सेवन करने वाले लोगों में डिमेंशिया का 28 फीसदी और आघात का 32 फीसदी कम जोखिम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह कप से ज्यादा बढ़ सकता है खतरा
वहीं, कुछ अध्ययन यह भी बता चुके हैं कि रोजाना तीन कप कॉफी पीना अल्जाइमर का खतरा घटा सकता है। हालांकि, एक दिन में छह कप से ज्यादा कॉफी पीने वालों में डिमेंशिया या मस्तिष्क विकारों का जोखिम बढ़ भी सकता है।

  • शोधकर्ताओं को प्रतिभागियों की यह जानकारी ब्रिटेन के बायोबैंक से मिली, जिसे 2006 से 2014 के बीच किया गया। इस दौरान 5,079 प्रतिभागियों को डिमेंशिया और 10,053 को आघात का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed