फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   republic day parade 2025 indonesia guest indian forces diversity

Republic Day 2025: खास होगी इस साल की परेड, कर्तव्य पथ पर दिखेगा सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता का संगम

Mon, 20 Jan 2025 09:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jan 2025 09:32 PM IST
सार

Republic Day 2025: भारत की साल 2025 की गणतंत्र दिवस परेड खास होगी, जिसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। इस वर्ष परेड में संविधान की स्थापना के 75 वर्षों और जन भागीदारी पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
republic day parade 2025 indonesia guest indian forces diversity
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की साल 2025 की गणतंत्र दिवस परेड खास होगी, जिसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। इस वर्ष परेड में संविधान की स्थापना के 75 वर्षों और जन भागीदारी पर फोकस किया जाएगा। परेड में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में इंडोनेशिया का 160 सदस्यी मार्चिंग दस्ता और 190 सदस्यीय बैंड दल भी भाग लेंगे। इसके साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों के दल भी इस परेड में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद राष्ट्रपति एक पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे और एक भव्य मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेंगे। इस मार्च पास्ट में भारतीय सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, सहायक नागरिक बलों, राष्ट्रीय कैडेट्स कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दलों की भागीदारी होगी। परेड में न केवल भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा, बल्कि इसके जरिए संस्कृति, विविधता और राष्ट्रीय एकता की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed