{"_id":"5e1d30d78ebc3e87a6341ec9","slug":"republic-day-celebrations-almost-two-hours-of-flights-not-operate-from-delhi-airport-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह: सात दिनों तक लगभग दो घंटे दिल्ली हवाई अड्डे से नहीं होगा विमानों का परिचालन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस समारोह: सात दिनों तक लगभग दो घंटे दिल्ली हवाई अड्डे से नहीं होगा विमानों का परिचालन
Tue, 14 Jan 2020 08:40 AM IST
अनवर अंसारी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा
गणतंत्र दिवस समारोह के कारण 18 जनवरी, 20-24 जनवरी के दौरान और 26 जनवरी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब पौने दो घंटे तक कोई उड़ान परिचालन नहीं होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से रविवार को हवाई कर्मियों को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 18 जनवरी, 20-24 जनवरी के दौरान और 26 जनवरी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह दस बजकर 35 मिनट से लेकर अपराह्र सवा बारह बजे तक न तो कोई विमान उड़ान भरेगा और न ही उतरेगा।
विज्ञापन
इन दिनों दिल्ली के हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण सभी एयरलाइनों का उड़ान परिचालन प्रभावित रहने की संभावना है।