फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2025 police personnels awarded gallantry and service medals by president droupadi murmu

Republic Day: 942 कर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इनमें 95 वीरता पदक भी शामिल

Sat, 25 Jan 2025 12:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2025 12:54 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, वीरता पुरस्कार विजेताओं में से 28 कर्मी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। 28 जवान जम्मू कश्मीर क्षेत्र में और तीन पूर्वोत्तर क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2025 police personnels awarded gallantry and service medals by president droupadi murmu
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किए जाएंगे सम्मानित - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 942 पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षाकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। ये पदक विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें 95 वीरता पदक भी शामिल हैं। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पुरस्कार पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ही सुधारात्मक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वीरता पदक से सम्मानित होने वाले 28 कर्मी नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात
गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, वीरता पुरस्कार विजेताओं में से 28 कर्मी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। 28 जवान जम्मू कश्मीर क्षेत्र में और तीन पूर्वोत्तर क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं देश के अन्य हिस्से में सेवा दे रहे अन्य 36 कर्मचारियों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा (PSM) के लिए 101 राष्ट्रपति पदकों में से 85 पदक पुलिस कर्मियों को, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों को, सात नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड कर्मियों को और चार सुधारात्मक सेवा के कर्मचारियों को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


746 सराहनीय सेवा पदक से किए जाएंगे सम्मानित
विशिष्ट सेवा पदकों के अलावा 746 सराहनीय सेवा पदक (MSM) भी दिए जाएंगे। इनमें से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा के कर्मचारियों को दिए जाएंगे। वीरता पदक, सेवा के दौरान वीरता के काम के लिए दिया जाता है, जिसमें जीवन और संपत्ति की रक्षा करना, अपराध को रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। इसमें जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों के अनुसार किया जाता है। वहीं सेवा में विशेष काम के लिए 'विशिष्ट सेवा का राष्ट्रपति पदक' दिया जाता है। संसाधन और कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण के लिए 'सराहनीय सेवा पदक' से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed