फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2024 1132 personnel of various services awarded Gallantry and Service Medals news and updates

Gallantry Awards: इस साल 1132 कर्मियों का होगा सम्मान, जानें सबसे ज्यादा वीरता पुरस्कार किस राज्य को

Thu, 25 Jan 2024 10:17 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 25 Jan 2024 10:17 AM IST
सार

इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार (PGM) से दो कर्मियों का सम्मान होगा। वहीं, 275 कर्मियों को वीरता पुरस्कार (GM) दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 1132 personnel of various services awarded Gallantry and Service Medals news and updates
वीरता पुरस्कारों का एलान। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का एलान कर दिया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार (PGM) से दो कर्मियों का सम्मान होगा। वहीं, 275 कर्मियों को वीरता पुरस्कार (GM) दिए जाएंगे। इन कुल 277 वीरता पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा 119 कर्मी माओवाद और नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में तैनात रहे हैं। इसके अलावा 133 कर्मी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के हैं। वहीं, दूसरे क्षेत्रों के 25 कर्मियों को भी उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


किस राज्य को कितने वीरता पुरस्कार?
275 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा 72 वीरता पुरस्कार जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को देने का एलान हुआ है। इसके बाद दूसरा नंबर छत्तीसगढ़ का है, जहां के 26 कर्मियों को यह सम्मान मिलेगा। इसके बाद झारखंड के 23, महाराष्ट्र के 18, ओडिशा के 15, दिल्ली के आठ, सीआरपीएफ के 65 और एसएसबी-सीएपीएफ व अन्य राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की सेवाओं के 21 कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वीरता पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति की ओर से विशिष्ट सेवा के लिए 102 मेडल्स दिए जाएंगे। इनमें पुलिस सेवा को 94, दमकल सेवा को चार, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को चार मेडल्स देने का एलान किया गया है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुरस्कारों के अलावा 753 सराहनीय सेवा के लिए भी पुरस्कारों का एलान हुआ है। इनमें 667 पुलिस सेवा, 32 दमकल सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा के कर्मियों को देने की घोषणा हुई।


31 पूर्व, सेवारत सीबीआई अधिकारियों को पुलिस पदक
कोयला और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटालों और नीरव मोदी मामले जैसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी उन 31 पूर्व और सेवारत एजेंसी कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed