फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2020 Google marks India 71st Republic Day with doodle depicting rich cultural heritage

Republic Day : गूगल ने बनाया खास डूडल, मना रहा 71वां गणतंत्र दिवस

Sun, 26 Jan 2020 08:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Jan 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2020 Google marks India 71st Republic Day with doodle depicting rich cultural heritage
Google Doodle - फोटो : Google

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया है। साथ ही इस डूडल में विविधतापूर्ण और एकजुट राष्ट्र को दिखाया गया है। सिंगापुर के कलाकार मेरू सेठ द्वारा डिजाइन किए गए इस डूडल में ताजमहल और इंडिया गेट जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर भारत के राष्ट्रीय पक्षी (भारतीय मोर), शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्यों को सम्मिलित कर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस भारत को अपने संविधान लागू होने के बाद एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की दिशा में मनाया जाता है। संविधान को अंतिम रूप देने में लगभग तीन वर्ष लगे, इस दौरान इसे बनाने पर काफी विचार-विमर्श किया गया था। 
विज्ञापन


26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसे 26 जनवरी को इसलिए अपनाया गया क्योंकि साल 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसी दिन ब्रिटिश शासन द्वारा प्रस्तावित डोमिनियन स्थिति के विरोध में भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा (पूर्ण स्वराज) की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस को तीन दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय गौरव प्रदर्शित करते है। ये कार्यक्रम दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश की विविधता को दिखाते हैं। गणतंत्र दिवस पर पिछले साल के डूडल को कलाकार रेश्देव आरके द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसमें देश के प्रतिष्ठित स्मारकों और विरासत के प्रदर्शन के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed