फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reports claiming visa ban by India on 6 Bangladeshi student leaders fake news: Sources

Fake News: छह बांग्लादेशी छात्र नेताओं के वीजा पर भारत के प्रतिबंध लगाने की खबरें फर्जी, सूत्रों ने किया दावा

Mon, 02 Sep 2024 01:41 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Sep 2024 01:41 AM IST
सार

छह बांग्लादेशी छात्र नेताओं के वीजा पर भारत के प्रतिबंध लगाने की रिपोर्ट फर्जी निकली है। भारत के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को दावा किया है। 

विज्ञापन
Reports claiming visa ban by India on 6 Bangladeshi student leaders fake news: Sources
बांग्लादेश का झंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के छह बांग्लादेशी छात्र नेताओं के वीजा पर प्रतिबंध लगाने की रिपोर्ट फर्जी है। यह दावा आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को किया है। 

विज्ञापन


बांग्लादेशी मीडिया की इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत विरोधी भावनाएं भड़काने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बांग्ला भाषा के बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट की एक सितंबर को, 'छह छात्र नेताओं पर भारतीय वीजा प्रतिबंध’ शीर्षक से रिपोर्ट दी गई थी। इस रिपोर्ट में छह छात्र नेताओं के नामों के बारे में भी बताया गया था।  भारत के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है। 

बांग्लादेश में जुलाई में शुरू हुए छात्रों के नेतृत्व वाले प्रतिरोध ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप शेख हसीना की सरकार गिर गई और वह 5 अगस्त को भारत भाग गईं।
विज्ञापन


‘भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास आ सकती है’
‘शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास आ सकती है।’ ये कहना है बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन का। दरअसल उन्होंने कहा कि 'वह (शेख हसीना) दिल्ली में, भारत में रह रही हैं। हालांकि मैं इसका उत्तर देने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन अगर वहां से (गृह मंत्रालय और विधि मंत्रालय से) कोई अनुरोध आता है तो हमें भारत सरकार से उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने के लिए कहना होगा। इससे भारत सरकार के लिए दुविधा की स्थिति पैदा होती है, मुझे लगता है कि भारत सरकार भी यह जानती है और वे इसका ध्यान भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख ने राजनीतिक दलों से की बात
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश की हालत में सुधार के लिए सुझाव मांगे। मोहम्मद यूनूस के निजी सहायक ने बताया कि अंतरिम सरकार के प्रमुख ने सभी को सुधार के लिए व्यापक रूपरेखा बनाने आश्वासन दिया। राजधानी के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed