फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report says Over 22 Lakh Cases Pending in Lower Courts For Over 10 Years 

देशभर की निचली अदालतों में 22 लाख से ज्यादा मामले एक दशक से अधिक समय से हैं लंबित 

Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 19 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Report says Over 22 Lakh Cases Pending in Lower Courts For Over 10 Years 

देशभर की कई अधीनस्थ अदालतों में 22 लाख से ज्यादा ऐसे मामले हैं जो एक दशक से अधिक समय से लंबित हैं। इसका खुलासा नेशनल जूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी)  की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामले निचली अदालतों में लंबित कुल ढाई करोड़ मामलों का 8.29 फीसदी हैं। 


loader

नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के मुताबिक, निचली अदालतों में कुल 22 लाख 90 हजार 364 मामले 10 वर्ष से भी ज्यादा समय से लंबित हैं। इनमें से 5.97 लाख मामले दीवानी प्रकृति के और तकरीबन 16.92 लाख मामले आपराधिक प्रकृति के मामले हैं। दीवानी मामलों में आम तौर पर व्यक्तियों या फिर संगठनों के बीच निजी विवाद होते हैं। फौजदारी मामलों में ऐसे मामले शामिल होते हैं जिन्हें समाज के लिये हानिकारक माना गया है। 

निचली अदालतों में लंबित मामलों की राज्यवार संख्याः




बता दें कि एनजेडीजी की शुरुआत सितंबर 2015 में की गई थी। इसकी शुरुआत न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और न्याय वितरण प्रणाली में शामिल पक्षों तक सूचना की पहुंच के लिए किया गया। एनजेडीडी के जरिए एक क्लिक पर देशभर की जिला अदालतों में लंबित केसों का विस्तृत डाटा प्राप्त किया जा सकता है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने जिला अदालतों में 10 साल से लंबित फास्ट ट्रैक केसों की संख्या को देखते हुए 24 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से केसों की जांच करने का आग्रह किया था। हालांकि, जजों की संख्या बढ़ाकर और अतिरिक्त बेंच बनाकर लंबित केसों की संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed