फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report IRDAI revealed in annual report insurance companies paid commission of Rs 42,322 crore to agents

Report: इरडाई ने सालाना रिपोर्ट में किया खुलासा, बीमा कंपनियों ने 42,322 करोड़ रुपये एजेंटों को दिया कमीशन

Fri, 29 Dec 2023 06:13 AM IST
यशोधन शर्मा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 06:13 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्रीमियम के एवज में निजी कंपनियों का कमीशन 10.94 फीसदी से बढ़कर 15.78 फीसदी हो गया है। जबकि एलआईसी ने इसी समय में 27.61 फीसदी कमीशन दिया है जो एक साल पहले के 26.55 फीसदी की तुलना में एक फीसदी ही ज्यादा है।

विज्ञापन
Report IRDAI revealed in annual report insurance companies paid commission of Rs 42,322 crore to agents
जीवन बीमा कंपनी - फोटो : social media

विस्तार

जीवन बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने एजेंटों को 42,322 करोड़ रुपये का कमीशन दिया है। एक साल पहले 35,877 करोड़ कमीशन दिया गया था। यह कुल प्रीमियम की तुलना में 5.41 फीसदी है। एक साल पहले यह 5.38 फीसदी था। बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम की तुलना में कमीशन की वृद्धि ज्यादा रही है। कुल कमीशन 17.93 फीसदी बढ़ा है जबकि कुल प्रीमियम की वृद्धि 13 फीसदी के करीब रही है। निजी कंपनियों ने सरकारी कंपनियों की तुलना में ज्यादा कमीशन दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्रीमियम के एवज में निजी कंपनियों का कमीशन 10.94 फीसदी से बढ़कर 15.78 फीसदी हो गया है। जबकि एलआईसी ने इसी समय में 27.61 फीसदी कमीशन दिया है जो एक साल पहले के 26.55 फीसदी की तुलना में एक फीसदी ही ज्यादा है। निजी जीवन बीमा कंपनियां यूलिप की तुलना में एंडोमेंट प्लान और टर्म इंश्योरेंस सहित गैर-लिंक्ड योजनाओं को बेचने पर अधिक ध्यान दे रही हैं, जिसमें कमीशन में अधिक वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र की बीमा कंपनियों ने 20,145 करोड़ रुपये का कमीशन दिया है।
विज्ञापन


प्रीमियम में गिरावट के बावजूद कमीशन बढ़ा
नए प्रीमियम (पहला साल) में गिरावट के बावजूद कंपनियों ने कमीशन बढ़ा दिया है। 2021-22 में निजी कंपनियों को कुल 73,943 करोड़ प्रीमियम मिला था जो 2022-23 में घटकर 70,834 करोड़ रह गया। सरकारी कंपनियों का प्रीमियम इसी दौरान 36,649 करोड़ से बढ़कर 39,084 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27.61% रहा कमीशन
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने पहले साल के प्रीमियम के लिए 27.61 फीसदी कमीशन एजेंटों को दिया है। इसका मतलब अगर आप 100 रुपये प्रीमियम देते हैं तो 27.61 रुपये एजेंटों को कमीशन के रूप में चला गया।


गैर लिंक्ड पॉलिसियों से 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का मिला प्रीमियम
गैर लिंक्ड पॉलिसियों से 5.06 लाख करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला है जो एक साल पहले 4.46 लाख करोड़ रुपये था। दूसरी ओर लिंक्ड पॉलिसियों से 91,479 करोड़ का प्रीमियम मिला जो एक साल पहले 88,625 करोड़ रुपये था। कुल प्रीमियम में पारंपरिक उत्पादों का योगदान 86.59 फीसदी रहा है। यूलिप का 13.41 फीसदी रहा है। पारंपरिक पॉलिसियों का कारोबार 14.40 फीसदी जबकि यूलिप का केवल 4.61 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed