{"_id":"5ab46b614f1c1b27088b6a3d","slug":"report-india-is-expected-to-become-third-largest-travel-and-tourism-economy-by-2028","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: 2028 तक तीसरा सबसे बड़ा टूरिज्म इकोनॉमी बनेगा भारत, मिलेंगी 1 करोड़ नई नौकरियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिपोर्ट: 2028 तक तीसरा सबसे बड़ा टूरिज्म इकोनॉमी बनेगा भारत, मिलेंगी 1 करोड़ नई नौकरियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिज्म इकोनॉमी बन सकता है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) की रिपोर्ट ने देश की कुल जीडीपी और टूरिज्म से होने वाली आय के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर यह बात कही है। डब्ल्यूटीटीसी ने गुरुवार को अपनी यह रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार 2028 तक टूरिज्म के क्षेत्र में भारत में 1 करोड़ नई नौकरियां पैदा होंगी। इसके अलावा ट्रैवल एंड टूरिज्म में सीधे और परोक्ष रूप से नौकरियां 2028 में 42.9 मिलियन से बढ़कर 52.3 मिलियन हो जाएंगी।
विज्ञापन
भारत को इस समय दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी टूरिज्म इकोनॉमी करार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। डब्ल्यूटीटीसी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्लोरिया गुएवारा ने कहा कि भारत को अपने टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के लिए जिस बात पर सबसे ज्यादा फोकस किए जाने की जरूरत है, वह है इन्फ्रास्ट्रक्चर। वैश्विक परिप्रेक्ष्य में टूरिज्म एक प्रतिस्पर्धी कारोबार है। भारत के पूर्वी और पश्चिमी पड़ोसी देशों की बात करें तो उन्होंने एयरपोर्ट्स, बंदरगाहों और हाईस्पीड रेल और रोड नेटवर्क के जरिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है।
विज्ञापन
ग्लोरिया ने सरकार के देश को एक वैश्विक क्रूज बनाने की महत्वाकांक्षा का स्वागत किया जिसके तहत मुंबई में एक नया क्रूज बनाया जाएगा। उन्होंने कहा- सरकार ने कुछ अत्यंत सक्रिय कदम उठाए हैं जिसके जरिए अतंर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। 163 देशों के लिए ई-वीजा की सुविधा शुरू करना और इन्क्रेडिबल इंडिया 2.0 कैंपेन को अच्छी मार्केटिंग और पीआर रणनीति के साथ लॉन्च करना भी एक अच्छा कदम है।